Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मार्केट में मिल रहे हैं जहरीले मशरूम, ऐसे करें पहचान और जानें पकाने का सही तरीका
मशरुम की सब्जी कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। मशरुम के साथ कई तरह की वैरायटी वाली सब्जी बनाई जाती हैं। आज मार्केट में मशरूम की ढेरों वैरायटी उपलब्ध है। लेकिन मशरूम खरीदते समय इसकी सही से पहचान करना बहुत जरूरी होता है वरना थोड़ी सी चूक से खाने की जगह जहरीले मशरुम खरीदकर न खा लें। जी हां, आपको ये मालूम होना चाहिए हर मशरुम खाने लायक नहीं होते हैं, मशरुम की ढ़ेरो प्रजातियों में जहरीले मशरुम भी होते हैं। खाने वाले मशरुम और जहरीले मशरुम में फर्क पहचानना आसान नहीं हैं लेकिन आंखें मूंदकर भी मशरुम भी नहीं खरीदना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मशरूम की पहचान कैसे करें और इसे पकाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं-

मशरूम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
मशरूम खरीदते हुए इसके ऊपरी हिस्से (छतरी) को जरूर चेक कर लें। अगर इस पर छोटे-छोटे दाग-धब्बे या हो तो इसे ना खरीदें। अगर मशरूम पर काले धब्बे या फंगस जैसा कुछ लगे तो ये इस बात के संकेत है कि मशरूम में सड़न शुरू हो चुकी है।
अगर मशरूम से सड़ी हुई या गीली लकड़ी जैसी बदबू आ रही हो, तो इसका सेवन करने से बचें। इसके साथ ही अगर मशरूम से मीठी सी खुशबू आ रही हो तो ऐसे मशरूम ना खरीदें।
अगर मशरूम असामान्य दिख रहे हों या सिकुड़ कर छोटे हो गए हैं तो इनका सेवन करने से परहेज करें। खिले- खिले मशरूम ही खरीदें, पहाड़ी इलाकों या ठंडी जगहों पर बारिश के मौसम में जगह जगह जंगली मशरूम उग आता है, जिसे कुकुरमुत्ता भी कहते हैं। ये दिखने में बिल्कुल मशरुम जैसा होता है। इसकी छतरी चपटी होती है। ये मशरूम जहरीले होते हैं और इन्हें खाने से तबीयत बिगड़ सकती है।
आमतौर पर खाने के लिए सफेद बटन मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी छतरी सफेद और गोल होती है। कोशिश करें कि आप बाजार के किसी अच्छी दुकान से ताजा बटन मशरूम पहचानकर ही खरीदें। ताजा मशरुम सॉफ्ट होता है।

मशरूम पकाने का सही तरीका
मशरुम खरीदने के बाद उन्हें साफ़ पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मक्खन या तेल में फ्राई कर लें। ध्यान रहे कि मशरूम को हमेशा स्टेनलेस स्टील के पाएं में ही पकाएं। जब मक्खन या तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, उसके बाद ही मशरूम को फ्राई करें वरना मशरूम से पानी निकलने लगेगा। मशरूम से नमी निकालने के लिए एक बार में थोड़े मशरूम ही डालें। इसके साथ ही मशरूम फ्राई करते समय उन्हें बीच-बीच में चलाते और पलटते रहें वरना वे चिपक या जल जाएंगे। जब मशरूम से नमी हो जाए तो नमक और मसाले मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं। मशरूम में नमक हमेशा अंत में डालना चाहिए, इससे मशरूम कुरकुरे बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
