Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Omicron subvariant BQ 1 : दिवाली से पहले पुणे में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन सबवेरिएंट
गुजरात में BF.7 सबवेरिएंट का पता लगाने के तुरंत बाद ही पुणे में भी एक और Omicron सबवेरिएंट, BQ.1 का पता लगा है। नये जीनोम सक्सेशन के दौरान साइंटिस्ट्स ने पुणे के नमूने में BQ.1 का पता लगाने की पुष्टि की है, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में बीक्यू.1 का ये पहला मामला है। कुछ विशेषज्ञ आने वाले सर्दियों के मौसम में इसमें बढोत्तरी की भविष्यवाणी कर रहे हैं, खासकर त्योहारों के माहौल में। ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीए.2.75 के मामलों का रेश्यो 95 से घटकर 76 फीसदी हो गया है। इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी कि लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। और ऐसे मामले में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही कोविड- को लेकर बचाव के तरीकों का पालन करना चाहिए।

ओमिक्रॉन के बीक्यू.1 सबवेरिएंट
17 अक्टूबर को, भारत ने पुणे के एक मरीज के नमूने में ओमिक्रॉन के बीक्यू.1 सबवेरिएंट के अपने पहले मामले का पता लगाया। रिपोर्ट के अनुसार, BQ.1 BA.5 का वंशज है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में 60 प्रतिशत कोविड मामलों के पीछे है।

BF.7 सबवेरिएंट सभी अगली पीढ़ी के स्ट्रेन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के एक वैज्ञानिक ने कहा, BF.7 सबवेरिएंट सभी अगली पीढ़ी के स्ट्रेन हैं या SARS-CoV-2 के ओमिक्रॉन वैरिएंट की संतान हैं। इस साल जनवरी में ओमिक्रॉन के उभरने के बाद से, वायरस का पूरी तरह से नया वेरिएंट नहीं देखा है। हालांकि, इन सबवेरिएंट्स, जिन्हें सबलाइनेज कहा जाता है, में भी बढ़ने की क्षमता रखते हैं, इसलिए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कहा, ओमिक्रॉन के बीए.2 वेरिएंट की बीए.2.75 सबलाइन भारत पर हावी है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, XBB को BA.2.75 और रिवर्सबल इम्यून प्रॉपर्टी की तुलना में ग्रोथ प्रॉफिट है।

त्योहार के मौसम में निम्न कोविड सावधानियां रखें-
त्योहारी सीजन में, कोविड के मामलों में स्पाइक होने का आशंका है। सभी के लिए निम्नलिखित कोविड सावधानियों की सलाह है-
- फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें
- टीकाकरण जरूर करवाएं
- शुगर पेशेंट या हार्ट की बीमारी से ग्रसित लोग सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें
- इन्फ्लूएंजा जैसी स्थिति वाले लोगों को फ्लू का टीका जरूर लगवाएं
- सामाजिक दूरी बनाए रखें
- सार्वजनिक स्थानों पर कोविड- सावधानियां बरतें
- आसपास के लोगों से 6 फीट की दूरी बनाकर रखें।
डिस्क्लेमर: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। लक्षण मिलने पर अपने डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
