Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
भारत ने लॉन्च किया सर्वाइकल कैंसर का पहला टीका, कीमत, उपलब्धता और अधिक जानकारी जानिए
भारत सरकार ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहला टीका लॉन्च किया है। क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी), सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और बायोटेकनॉलजी डिपार्टमेंट (डीबीटी) द्वारा विकसित किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, वैक्सीन की कीमत 200-400 रूपये प्रति डोज होने की संभावना है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने इस पर कहा, 'हम कुछ महीनों में वैक्सीन की कीमत की घोषणा करेंगे। यह लगभग 200 रूपये से 400 रुपये होगी। हम नवंबर और दिसंबर तक इसका उत्पादन शुरू कर देंगे। दरों पर अंतिम निर्णय पर सरकार के साथ चर्चा की जाएगी।"
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित वैक्सीन, "CERVAVAC" लॉन्च किया।

सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों का एक-चौथाई हिस्सा भारत में
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरे सबसे अधिक प्रचलित कैंसर के रूप में है और बड़े पैमाने पर रोकथाम करने के बावजूद दुनिया के सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा भारत में है। हर साल लगभग 1.25 लाख महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का पता चलता है, और भारत में 75 हजार से अधिक महिलाओं की इस बीमारी से मौत हो जाती है।
गर्भाशय ग्रीवा (यूटराइन सरवैक्स) के कैंसर को रोकने के लिए सबसे प्रॉमिसिंग इनरवेंशन ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ टीकाकरण है। यह अनुमान है कि एचपीवी टाइप 16 और 18 (एचपीवी-16 और एचपीवी-18) मिलकर दुनिया भर में सभी आक्रामक सर्वाइकल कैंसर के मामलों में लगभग 70% का योगदान करते हैं," ये बात केंद्रीय मंत्री ने कही।

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण
केंद्र सरकार अब सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण के लिए 9-14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को लक्षित करने की योजना बना रही है। इस वैक्सीन के रोलआउट से पहले, केंद्र माता-पिता और स्कूल अधिकारियों को शिक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर सेनिटाइजेशन प्रोग्राम शुरू करेगा। अभी तक, जो भी आयातित एचपीवी वैक्सीन केवल निजी क्षेत्र में ₹3,500 से ₹4,000 प्रति डोज पर उपलब्ध है। हालांकि, टीकाकरण के कोर्स को पूरा करने के लिए दो खुराक की जरूरत होती है।

भारत वैक्सीन के विकास और दवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा
डीबीटी के सचिव डॉ राजेश गोखले ने कहा कि यह सभी स्टेकहोल्डर्स के सामूहिक प्रयासों का जश्न है। कहा कि उद्योगों के साथ साझेदारी अनुसंधान एवं विकास करने के लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण होती जा रही है, जिसके लिए भारी धन की आवश्यकता होती है। गोखले ने कहा, "भारत मानव जाति की बेहतरी के लिए सभी बाधाओं को तोड़कर वैक्सीन के विकास और दवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।"

साझेदारी कार्यक्रम 'ग्रैंड चैलेंजेज इंडिया' का समर्थन
सरकार ने कहा कि 'CERVAVAC' बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ DBT और BIRAC की साझेदारी का परिणाम है, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा अपने साझेदारी कार्यक्रम 'ग्रैंड चैलेंजेज इंडिया' के माध्यम से चतुष्कोणीय वैक्सीन के स्वदेशी विकास के लिए समर्थन दिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
