Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं को नहीं लेनी पड़ेगी गोलियां, पुरुषों के लिए तैयार हुआ गर्भनिरोधक इंजेक्शन
आमतौर पर गर्भनिरोधक उपायों के बारे में जानने और उन्हें अपनाने की जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। महिलाओं को प्रेगनेंसी रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां, कॉन्ट्रैसेप्टिव रिंग, आईयूडी यानी इंट्रायूट्राइन डिवाइस या कई बार इमरजेंसी कॉन्ट्रसेप्टिव पिल लेनी पड़ती है। अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए पुरुष केवल कॉन्डम का ही विकल्प अपना सकते हैं। लेकिन अब उनके पास एक और ऑप्शन आ गया है। जी हां, पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन तैयार किया गया है।

कब तक रहेगा बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन का असर
यह इंजेक्शन पुरुषों के पेट और जांघ के बीच ग्रोइन एरिया में लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन लोकल ऐनस्थीसिया के साथ दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस इंजेक्शन का क्लिनिकल ट्रायल कामयाब रहा है। इस इंजेक्शन का असर 13 सालों तक रहेगा। इस इंजेक्शन को तैयार करने का मकसद पुरुषों की नसबंदी के पुराने तरीकों को रोकना है।

भारतीय वैज्ञानिकों ने तैयार किया ये इंजेक्शन
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों को मेल कॉन्ट्रसेप्टिव इंजेक्शन को तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। इस इंजेक्शन का तीन राउंड का क्लीनिकल ट्रायल पूर्ण रूप से सफल रहा। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके ट्रायल के दौरान 300 लोगों को शामिल किया गया और उनमें किसी भी तरह का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला।

क्लीनिकल ट्रायल का सक्सेस रेट रहा 97%
इस शोध में शामिल रहे आईसीएमआर के सीनियर वैज्ञानिक डॉ आर एस शर्मा के मुताबिक इस इंजेक्शन का सक्सेस रेट 97.3% था। इंजेक्शन को अभी भारतीय रेग्युलेटरी बॉडी से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इस प्रक्रिया में करीब 6 से 7 महीने का समय लग सकता है। यह इंजेक्शन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला पुरुष गर्भनिरोधक होगा जो नसबंदी का बेहतर विकल्प है।



Click it and Unblock the Notifications
