Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना है कोविड का नया वेरिएंट डेल्मीक्रॉन, जानें क्यों है खतरनाक?
पिछले दो साल से कोरोना ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। दो साल में कोरोना के कई सारे वेरिएंट देखने को मिले। वहीं इन दिनों दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कई मामले देखने को मिलें। इसी बीच एक नए वेरिएंट डेल्मीकॉन की चर्चा सुनने को मिली है। दरअसल, अमेरिका और यूरोप के देशों में स्थिति बिगड़ती जा रही है और माना जा रहा है कि वहां 'डेल्मीक्रोन वेव' चल रही है। भारत में भी इसके केस धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

डेल्मीक्रोन वेव से छोटी सुनामी
कुछ एक्सपर्ट इस वेव को डेल्मीक्रोन वेव कह रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की टास्क फोर्स के सदस्य शशांक जोशी का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में डेल्मीक्रोन (डेल्टा और ओमीक्रोन स्पाइक) के कारण केस की छोटी सुनामी आ रही है। उन्होंने कहा कि यह देखना अभी बाकी है कि भारत में ओमीक्रोन का कितना और कैसे असर होगा। भारत में डेल्टा वेरिएंट काफी फैला था, फिलहाल देश में यह भी मौजूद है। दुनिया के दूसरे हिस्सों में डेल्टा की जगह ओमीक्रोन लेता जा रहा है लेकिन अभी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि डेल्टा डेरिवेटिव्स और ओमीक्रोन का क्या असर होगा।

आर नॉट वैल्यू बढ़ा रही है चिंता
जिस तरह से ओमिक्रॉन और डेल्टा के केस बढ़ते जा रहे हैं, इससे आर-नॉट वैल्यू भी बढ़ने लगी है। भारत में भी कई राज्यों में यह वैल्यू 0.89 से ज्यादा हो गई है। आपको बता दें कि आर-नॉट वैल्यू से यह पता चलता है कि वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति औसतन कितने स्वस्थ्य लोगों को बीमार कर सकता है। अगर यह वैल्यू बढ़ती है तो स्पष्ट है कि कोरोना के केस भी स्पीड से बढ़ेंगे और इस वजह से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है।

कितना अलग है ओमिक्रॉन से डेल्मीक्रॉन
ओमिक्रॉन SARS-CoV-2 का अत्यधिक उत्परिवर्तित B.1.1.1.529 रूप है, जिसे पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था। यह प्रकार तेजी से फैलता है और वर्तमान में डेल्टा की तुलना में हल्के लक्षण दिखा रहा है। मृत्यु दर डेल्टा संस्करण से भी कम है, जबकि डेल्माइक्रोन डेल्टा और ओमाइक्रोन के संयोजन का परिणाम है जो मूल रूप से वेरिएंट की जुड़वां स्पाइक है।



Click it and Unblock the Notifications
