Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लड में शुगर बढ़ने-घटने के होते हैं ये लक्षण, डायबिटीज रोगी न करें इसे नजरअंदाज
डायबिटीज आज की लाइफस्टाइल में बहुत ही सामान्य बीमारी बन चुकी है हर तीन में से एक व्यक्ति इससे पीड़ित है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए सबसे जरूरी होता है अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखना, क्योंकि इनका बढ़ना और घटना दोनों ही खतरनाक होते हैं। हमारे शरीर का सामान्य ब्लड शुगर लेवल 80-110 मिग्रा/डीएल के बीच होता है और 90 मिग्रा/डीएल को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है। वैसे तो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना एक कठिन काम है, लेकिन इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आपको ब्लड शुगर घटने और बढ़ने के संकेतों को समझना होगा, तभी आप समय रहते इस पर नियंत्रण कर सकते हो वरना यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...

बार-बार प्यास लगना
शरीर में जब शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो बार-बार प्यास लग सकती है। ऐसे में हो सकता है कि आप ज्यादा पानी पिएं, लेकिन ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी दिल और किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए जरूरत के हिसाब से ही पानी पिएं।

बार-बार पेशाब आना
बार-बार पेशाब आना भी इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ गई है। डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर रात के समय ज्यादा पेशाब आता है और बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है।

धुंधलापन दिखना
धुंधली दृष्टि हाई ब्लड शुगर का एक और संकेत है। यह उन शुरुआती संकेतों में से एक है जिन्हें आपको जानने की आवश्यकता है। यह तब होता है जब अतिरिक्त चीनी और पानी आंख के बीच में जमा हो जाता है, जिससे आपकी दृष्टि धुंधली हो जाती है।

सिरदर्द होना
सिरदर्द डायबिटीज का एकमात्र संकेत नहीं है और यदि डायबिटीज को लेकर सतर्क नहीं हुए तो कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. हालांकि, यदि आप अक्सर डायबिटीज के अन्य लक्षणों को अनुभव करते हैं, तो यह हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है. इस समय डॉक्टरों का सलाह लिया जाना चाहिए.

थकान महसूस होना
अधिक थकान होना भी इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में नहीं है। यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने और घटने, दोनों का संकेत हो सकता है। इसलिए जब भी आपको कमजोरी या थकान महसूस हो या हाथ-पैर में सुन्नता महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

सोते समय भी गिर सकता है ब्लड शुगर
जब ब्लड शुगर लेवल 72 मिग्रा/डीएल से भी नीचे चला जाए, तो ऐसी स्थिति हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर कहलाती है। यहां तक कि आपको सोते समय भी हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है. कई बार तो लोग इसे समझ भी नहीं पाते हैं। इंसुलिन लेने वाले लोगों में ऐसा ज़्यादा होता है।
सिर चकराना और अचानक घबराहट
शरीर में ब्लड शुगर घटने की स्थिति में सिर चकराने और अचानक घबराहट जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिरदर्द, पसीना आना, धुंधली दृष्टि और तेज धड़कन भी ब्लड शुगर कम होने का संकेत देते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
