Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बाथरूम में ही क्यों नहाते समय ज्यादा आते हैं दिल के दौरे, जाने इसकी वजह
कई बार ऐसे मामले सुनने को मिले हैं कि जिनमें बाथरूम में कार्डिएक अरेस्ट या हार्ट अटैक आने पर व्यक्ति की जान चली गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाथरूम में दिल की इन समस्याओं के अचानक होने के पीछे क्या वजह है? आइए जानते हैं कि आखिर नहानें के दौराच अचानक दिल का दौड़ा पड़ जाता हैं।

सिर पर ठंडा पानी
डॉक्टर सलाह देते हैं कि नहाने के दौरान दिल के मरीजों को थोड़ा सर्तक रहना चाहिए। नहाने के दौरान पानी सीधा सिर पर डालने की बजाय पहले तलवों को पानी में डालें और फिर धीरे-धीरे शॉवर में सिर को पानी के नीचे ले जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सीधे सिर पर यदि ठंडा पानी पड़ता है तो इससे ब्लड सप्लाई पर भी सीधा असर पड़ता है। कई मामलों में यह इतना बिगड़ जाता है कि दिल को धड़कने में मुश्किल आने लगती है जो जानलेवा साबित हो सकती है।

टॉयलेट प्रेशर
टॉयलेट प्रेशर भी आपके हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। टॉयलेट सीट पर बैठने या इंडियन स्टाइल के टॉयलट का इस्तेमाल करने के दौरान ज्यादा प्रेशर लगाना या फिर ज्यादा देर तक बैठे रहना ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। इससे दिल की धमनियों पर दबाव बढ़ जाता है जो हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट की वजह बन जाता है।

ब्लड प्रेशर
नहाने के दौरान भी शरीर में ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे अचानक गर्म या ठंडे पानी के नीचे जाना, बॉडी को साफ करने में ज्यादा प्रेशर लगाना, दोनों पैरों के सहारे ज्यादा देर तक बैठे रहना, जल्दी-जल्दी नहाना, बाथटब में ज्यादा देर तक रहना आदि। इन चीजों से हार्ट रेट पर असर पड़ता है जो ब्लड फ्लो को प्रभावित करते हुए धमनियों पर प्रेशर बढ़ा देता है और हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट की नौबत आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
