Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Mental Health Tips: तनाव और डिप्रेशन से दूर रहने के लिए अपनी आदतों में करें ये बदलाव

मेंटल हेल्थ एक व्यक्ति के साइकोलॉजिकल वेलबीइंग को दिखाता है। इसमें एक व्यक्ति का इमोशनल औऱ सोशल वेलबीइंग शामिल होता है। अच्छा मेंटल हेल्थ व्यक्तियों को आत्मविश्वास महसूस करने, तनाव को कम करने और सकारात्मक संबंध बनाए रखने में मदद करता है। मेंटल हेल्थ कई तरह से प्रभावित हो सकता है, जिनमें जेनेटिक, पर्यावरण, जीवन के अनुभव शामिल हैं। व्यक्ति मेंटली तब परेशान हो सकता है या उसके मेंटल हेल्थ पर तब असर पड़ सकता है जब वो तनाव में हो, डिप्रेशन में हो, खाने या नींद की समस्या जैसी अनेक कारण हो सकते हैं।
अगर आपको मेंटली किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो रही है, तो आपको जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद जरूर लेनी चाहिए। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या से बचने के लिए दवा, चिकित्सा, जीवन शैली में परिवर्तन और अपनों से मदद लेना शामिल हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ही आप अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए डेली रूटीन में किन आदतों को शामिल कर सकते हैं।
मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
1. रेगुलर एक्सरसाइज करना
रेगुलर एक्सरसाइज करना ना सिर्फ आपके फिजिकल हेल्थ के लिए अच्छा है, बल्कि ये आपके मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। एक्सरसाइज करने से आपको तनाव, चिंता और एंजाइटी कम करने में मदद मिलती है। हफ्ते में कम से कम 5 से 6 दिन आप 20 से 30 मिनट तक एक्सरसाइज करने का लक्ष्य निर्धारिय करें।
2. पर्याप्त नींद लेना
मेंटल हेल्थ को फिट रखने में नींद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।
3. हेल्दी डाइट
आप अपने खाने में क्या शामिल कर रहे हैं इसका भी सीधा असर आपके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में एक हेल्दी फूड्स शामिल करने की कोशिश करें। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन जैसे संपूर्ण खाद्य पदार्थों को अपने खाने में शामिल करें।
4. मेडिटेशन
अगर आपको तनाव महसूस हो रहा है तो आप अपने तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। ध्यान, गहरी सांस लेना या योग तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है।
5. नेचर के साथ बिताएं समय
प्रकृति में समय बिताने से आपको काफी हल्का महसूस होता है। ऐसे में अगर आपको लग रहा है कि आप अब और ज्यादा तनाव महसूस नहीं कर सकते तो कुछ दिन के लिए किसी हिल स्टेशन जाने की कोशिश करें। ताकि नेचर के पास रहकर आप अपने दिमाग को शांत कर सकें। अगर आप चाहे तो रोजाना सुबह या शाम पार्क जाकर वहां भी समय बिता सकते हैं।
6. अपनों के साथ बिताएं समय
डिप्रेशन और तनाव से बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि आप अपने आस-पास ऐसे लोगों को रखें। जिनके साथ रहना आपको अच्छा लगे। आप अपने दोस्तों और फैमिली मेंमर्स के साथ समय बिता सकते हैं। यह आपके मेंटल हेल्थ पर सीधा असर छोड़ता है।
7. गोल्स सेट करें
अपनी लाइफ का कोई गोल तय करें। ऐसा करने से आपका पूरा ध्यान आपके उस लक्ष्य पर निर्धारित रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य के स्थान पर छोटे-छोटे लक्ष्य भी तय कर सकते हैं।
8. ग्रैटिटूड का अभ्यास
ग्रैटिटूड का अभ्यास जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है जो हमारे मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करता है।
9. शराब और ड्रग्स से दूरी
कई लोग अपने मेंटल हेल्थ को संभालने के लिए शराब और ड्रग्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन शराब और ड्रग्स आपके मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए आप इससे दूरी बनाने की कोशिश करें
10. एक्सपर्ट से लें मदद
अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर या किसी एक्सर्ट से मदद लेने के बारे में सोचें। थेरेपी आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
