Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कोरोना के बाद मंडराया मंकीपॉक्स वायरस का खतरा , जानें लक्षण- कारण और बचाव
COVID-19 महामारी के दौरान एक के बाद एक नई बीमारी सामने आ रही है। अब एक नई बीमारी सामने आई है। बीते सप्ताह मिस्टीरियस ब्रेन सिंड्रोम के बारे में जानकारी मिली थी और अब मंकीपॉक्स नाम के संक्रमण के बारे में खबर मिली है। जानकारी के अनुसार, यूके के नॉर्थ वेल्स में मंकीपॉक्स इंफेक्शन के मामले आए हैं जिससे लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। मंकीपॉक्स की जानकारी नॉर्थ वेल्स के पब्लिक हेल्थ ऑफिसर्स ने दी है। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण की चपेट में फिलहाल एक ही परिवार के 2 सदस्य आए हैं। आइए, जानते हैं क्या है मंकीपॉक्स और कितना है खतरनाक?

क्या है मंकीपॉक्स?
मंकीपॉक्स एक दुर्लभ जूनोटिक वायरल रोग है जो एक छूत की बीमारी है। यह बीमारी ज्यादातर मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में पाई जाती है। लेकिन फिलहाल इसके 2 मामले यूके में पाए गए हैं। UK के पब्लिक हेल्थ वेल्स के स्वास्थ्य सुरक्षा सलाहकार रिचर्ड फर्थ ने कहा है, यूनाइडेट किंगटम में मंकीपॉक्स के 2 मामलों की पुष्टि होना दुर्लभ घटना है। यह एक बहुत ही संक्रामक संक्रमण है और किसी संक्रमित व्यक्ति या पशु के साथ शारीरिक संपर्क के माध्यम से फैलती है।

कैसी फैलती है ये बीमारी ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इसे फैलाने वालों में मेजबान जानवरों की लिस्ट जारी की है जिसमें डॉर्मिस , ट्री गिलहरी, गैम्बियन पाउच वाले चूहे , रस्सी गिलहरी और प्राइमेट शामिल हैं।

WHO ने बताया खतरनाक
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मंकीपॉक्स वायरस के कारण एक ऐसी बीमारी होती है, जिसके लक्षण स्मॉल पॉक्स जैसे होते हैं। इसकी चपेट में आने वाले हर 10वें व्यक्ति की मौत हो सकती है, जिसमें अधिकांश मौतें कम आयु वर्ग में होती हैं।
इसकी चपेट में आने के बाद अगर आपके शरीर के चकत्ते घाव में परिवर्तित होने लगें और उसमें अधिक दर्द मेहसूस हो तो समझ लेना चाहिए कि ये आपके लिए जोखिम भरी हो सकती है। WHO का भी यही कहना है कि इस बीमारी से ग्रसित 100 में से 10 मरीजों की मौत होने की आशंका होती है।



Click it and Unblock the Notifications