Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
कोविड 19: दक्षिण अफ्रीका में मिला मल्टीपल म्यूटेशन वाला वेरिएंट, जानिए कितना खतरनाक है ये नया वेरिएंट
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का एक नए वैरिएंट मिला है। देश के वायरोलॉजिस्ट ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में मल्टिपल म्यूटेशन वाला कोविड वैरिएंट सामने आया है। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है और इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। बताया जा रहा है कि कोरोना के नए मरीजों की बढ़ती संख्या के पीछे सबसे बड़ी वजह मल्टीपल म्यूटेशन वाला वैरिएंट ही है। आइए जानते है कि ये वेरिएंट खतरे की वजह है या नहीं।

'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' का मतलब
सीडीसी के अनुसार वेरिएंट ऑफ कंसर्न वह वेरिएंट है जिसके एक से दूसरे व्यक्ति में ज्यादा फैलाने के प्रमाण मिले हों, ज्यादा घातक बीमारी जिसमें अस्पताल दाखिल करने की नौबत आए या फिर मृत्यु तक हो सकती है, पिछलीबार इंफेक्शन होने या वैक्सीन लगने से शरीर में बनी एंटी बॉडीज को तेजी से निष्क्रिय करने में सक्षम, ट्रीटमेंट या वैक्सीन के असर को कम करने सक्षम है। इस हिसाब से तो ये नया मल्टीपल म्यूटेशन वाला वैरिएंट खतरनाक है।

भारत ने बढ़ाई सर्तकता
अफ्रीका में जहां डर दोबारा दस्तक दे चुका है तो वहीं भारत में भी दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की कड़ाई से जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सतकर्ता बरतने के त्वरित निर्देश दिए हैं। केंद्र द्वारा राज्यों से कहा गया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से जांच करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल न करें।

बीटा वैरिएंट है खतरनाक
आपको बता दें पिछले साल कोरोना का बीटा वैरिएंट भी पहली बार दक्षिण अफ्रीका में ही मिला था। बाद में यह दुनियाभर में फैल गया था।



Click it and Unblock the Notifications
