Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
ओव्यूलेशन को बूस्टअप करने के लिए पीएं भिंडी का पानी, जानें कैसे और कब पीएं
विवाह के बाद कपल्स जल्द से जल्द पैरेंटस बनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन कभी-कभी इसमें कुछ समस्याएं भी आ जाती हैं और इसलिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अगर कुछ आसान उपायों को अपनाया जाए तो इससे ओव्यूलेशन को बूस्ट अप किया जा सकता है। इन्हीं उपायों में से एक है ओकरा के पानी का सेवन करना। ओकरा जिसे भिंडी भी कहा जाता है, एक फूल वाला पौधा है और इसकी खेती गर्म और उष्णकटिबंधीय जलवायु जैसे कि अफ्रीका और दक्षिण एशिया में की जाती है। यह ओव्यूलेशन को बूस्टअप करने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस विषय में थोड़ा विस्तारपूर्वक जानते हैं-

ओकरा के फायदे
भिंडी विटामिन सी और के1 का बहुत अच्छा स्रोत है। विटामिन सी एक पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो आपके समग्र प्रतिरक्षा कार्य में योगदान देता है, जबकि विटामिन के1 एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो रक्त के थक्के जमने में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। वहीं, भिंडी गर्भवती महिलाओं में हार्ट हेल्थ से लेकर ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने में भी को लाभ पहुंचा सकती है। इसमें कैंसर रोधी गुण भी हो सकते हैं।

रिसर्च में हुआ है साबित
एक अनुसंधान में यह बात साबित हुई है कि ओकरा ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है। ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने के लिए भिंडी का उपयोग करने का एक तरीका यह है कि भिंडी और पत्तियों का उपयोग करके सूप के रूप में इस्तेमाल किया जाए।
ऐसे बनाएं ओकरा का पानी
• चार भिंडी लें, इसे अच्छी तरह धोकर 5 टुकड़ों में काट लें।
• इसे रात भर ठंडे पानी में भिगो दें।
• अगले दिन भिंडी को पानी से अलग कर लें और सुबह-सुबह खाली पेट पानी पिएं।
• यह आपके ओवुलेशन को बढ़ावा देगा और आपको गर्भधारण करने में मदद करेगा।
अन्य जरूरी टिप्स
• ओकरा के पानी को पीने का सबसे अच्छा समय माहवारी के बाद का है।
• इसे आप माहवारी खत्म होने के 2-3 दिन बाद तक लें।
• भिंडी का पानी बनाने के लिए हर दिन अलग-अलग भिंडी का प्रयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications