Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
गन्ना चबाने के होते हैं कई फायदे, दांत बनेंगे चमकदार और नहीं होगी कैविटी की प्रॉब्लम
गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना हर किसी को खूब सुहाता है। वहीं सर्दियों में लोगों गन्ने को चबाने ज्यादा एंजॉय करते हैं। दोनों ही सूरतों में गन्ना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने का जूस पीने के अनगिनत फायदे तो आपको पहले ही मालूम हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ना चबाने से मौखिक स्वास्थय से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। आइए जानते हैं कि कैसे गन्ना चबाना है मुंह के लिए फायदेमंद?

जबड़ों के लिए अच्छी एक्सरसाइज
गन्ना दांतों से तोड़ने और इसे चबाने की प्रक्रिया में जबड़ों की एक्सरसाइज़ होती है जिससे मसूड़े मज़बूत बनते हैं। साथ ही गन्ने के रेशों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो, दांतों के लिए नेचुरल फ्लॉश की तरह काम करते हैं। ये दांतों के बीच अटकी गंदगी को साफ करते हैं। जिससे, दांत सुंदर और स्वस्थ दिखाई पड़ते हैं।

मसूड़े रहते है स्वस्थ
गन्ने को चबाने से सलाइवा या लार का निर्माण अच्छी मात्रा में होता है। यह सलाइवा गन्ने में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर ऐसे एंजमाइम्स का निर्माण करते हैं जो दांतों और मसूड़ों को मज़बूत बनाते हैं।
दरअसल, गन्ने में मौजूद विटामिन सी चेहरे के लिए कोलाजन बनाने का काम करते हैं। जिससे, मसूड़ों मजबूत होते हैा।

सांसों की बदबू करें दूर
जैसे कि ऊपर वाली स्लाइड में लिखा था गन्ना चबाने से सलाइवा या लार का निर्माण होता है। ज्यादा सलाइवा यानी सांसों की दुर्गंध दूर होती है।गन्ने को चबाने या इसका रस पीने से सांसों की दुर्गंध दूर होती हैं। जैसा कि, गन्ने में पौटैशियम और मिनरल्स होते हैं, जो एंटी-बैक्टेरियल्स की तरह काम करते हुए सांसों की बदबू को दूर करता है। और सांस की बदबू बढ़ाने वाले बैड बैक्टिरिया का खात्मा करता है।

दांतों की होती है सफाई
गन्ने में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं इसे चबाकर खाने से ये दांतों की समस्याओं को दूर करता है। इसे अच्छे से चबाकर खाने से दांतों की सफाई भी खूब होती है।

कब्ज भी दूर करें
गन्ने को चबाने से इसका रस पेट में जाता है जो कि डाइजेशन सिस्टम के लिए खूब फायदेमंद हैं।साथ-साथ ही ये पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। गन्ने के रस के में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को भी दूर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
