Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जाने क्या है पुरुषों को होने वाला पिलोनिडल सिस्ट, लक्षण और बचाव
शायद पहले आपने पिलोनिडल सिस्ट का नाम नहीं सुना होगा, लेकिन पुरूष इसके बारे में भली-भांति वाकिफ होंगे। यह त्वचा में एक छोटा सा छेद है, जो अमूमन कूल्हों के उपर और रीढ़ की हड्डी के अंतिम छोर पर होता है। इसमें अक्सर एक घाव या फोड़ा होता है, जिसमें मवाद भी होती है। जब शरीर से टूटा हुआ बाल त्वचा के अंदर चला जाता है तो इससे आसपास की त्वचा पर संक्रमण फैलना लगता है और फिर यह पिलोनिडल सिस्ट की समस्या होती है। चूंकि पुरूषों की त्वचा पर अधिक बाल होते हैं, इसलिए उन्हें यह समस्या होने की संभावना अधिक रहती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पिलोनिडल सिस्ट और उसके पीछे के कारणों के बारे में बता रहे हैं-

क्या होता है पिलोनिडल सिस्ट
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि पिलोनिडल सिस्ट में वास्तव में छोटा सा छेद है या घाव होता है, जो कूल्हों के उपरी हिस्सों में होता है। यह समस्या तब होती है, जब त्वचा के पिछले हिस्से में बाल अव्यवस्थित हो जाते हैं या फिर किसी कारणवश वह त्वचा के छिद्र में समा जाते हैं। धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ने लगता है, जिससे घाव भी बढ़ता है और इसमें काफी दर्द का अहसास होता है। ऐसे में इस समस्या के उपचार के लिए डॉक्टरी सहायता की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जो पुरूष लंबे समय तक एक जगह बैठे रहते हैं, उन्हें यह समस्या होने की संभावना अधिक होती है।

क्या होता है कारण
वैसे तो इस सिस्ट के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, मगर इसकी मुख्य वजह स्किन से बाल टूटना। कई बार कूल्हों की रगड़ होने या फिर उस क्षेत्र में कटाव हो जाता है। वहीं कुछ लोगों में जन्मजात ही नितंबों के बीच की त्वचा कुछ हद तक धंस जाती है। इस स्थित में स्किन से टूटा हुआ बाल उसके अंदर चला जाता है। जिसके बाद स्किन में संक्रमण शुरू होता है और फिर पिलोनिडल सिस्ट की शुरूआत होती है। जिन पुरूषों की स्किन पर अधिक बाल होते हैं, उन्हें यह बीमारी होने की संभावना काफी अधिक होती है।

पिलोनाइडल सिस्ट के लक्षण-
आपकी स्कीन पर एक छोटे, डिंपल जैसे अवसाद के अलावा और कोई ध्यान देने वाले लक्षण नहीं हो सकते हैं। एक बार जब अवसाद संक्रमित हो जाता है, तो यह जल्दी से सिस्ट या एक फोड़े में विकसित हो सकता है।

एक संक्रमण के लक्षणों में शामिल हैं-
1- बैठने या खड़े होने पर दर्द
2- सिस्ट में सूजन
3- क्षेत्र के चारों ओर लाल, खराब त्वचा
4- मवाद या रक्त की निकासी फोड़े से निकलती है, जिससे दुर्गंध आती है
5- घाव से बाल निकालना
6- एक से अधिक साइनस ट्रैक्ट का बनना, या त्वचा में छेद होना

घरेलू उपचार
- पिलोनिडल सिस्ट को ठीक करने के लिए दिन में दो बार लहसुन का रस पियें क्योंकि यह त्वचा के संक्रमण को ठीक करने में प्रभावी होता है।
- एलोवेरा में सूक्ष्मजीवी रोधी गुण होते हैं। दिन में एक बार एलोवेरा का एक गिलास रस पीने से त्वचा की इस स्थिति को ठीक करने में सहायता होती है।
- उबले पानी में धनिये का पाउडर मिलाकर लेने से त्वचा के प्रभावित हिस्से की सूजन से छुटकारा पाने में सहायता होती है, और समय के साथ इस स्थिति से भी छुटकारा मिलता है।
इसके अलावा इन बातों क रखें ध्यान
- क्षेत्र को सूखा और स्वच्छ रखें।
- दिन में कई बार गर्म पानी के टब में बैठें।
- सूती अंतर्वस्त्र और सूती कपड़े ही पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
