Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सेक्स के बाद अकेलापन महसूस होता है, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं!
रिलेशनशिप में सेक्स बहुत ही मायने रखता है। ये दो लोगों को भावनात्मक रुप से जोड़ता है। लेकिन कुछेक मामलों में देखा गया है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ लोग भावुक होने जाते है। ऐसे में कभी कुछ लोग उदास महसूस करने लगते हैं तो कभी चिड़चिड़ापन होने लगता है। कभी-कभी कुछ लोग तो अकेलापन की भावना से घिर जाते है। लेकिन आप इस स्थिति को लेकर क्या सोचते हैं? इन भावनाओं को आखिर कहते क्या हैं और ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
शारीरिक संबंध बनाने के बाद किसी महिला का मूड खराब हो जाता है या उसे चिड़चिड़ापन सा लगने लगता है और उसे लगता है कि कुछ भी ठीक नहीं है तो ऐसी समस्या से गुजरने वाली सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी शामिल है। और इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं।

पीसीडी की वजह से होता है
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सेक्शुअल मेडिसिन के मुताबिक, पोस्टक्वॉइटल डिस्फोरिया (पीसीडी ) या पोस्ट सेक्स ब्लूज भी कहते हैं जो अपनी इच्छा से बनाए गए शारीरिक संबंधों के बाद भी गहरे दुख या चिड़चिड़ेपन के रूप में सामने आती है।
पोस्टक्वॉइटल डिस्फोरिया की सही वजह का तो पक्का पता नहीं लग पाया है, लेकिन मेडिसिनिया पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह काफी परेशान करने वाला अनुभव होता है। पार्टनर के साथ अंतरंग पलों का अनुभव अच्छा रहा हो, बुरा रहा हो या फिर सामान्य। ये वजहें बहुत से लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है।

रोने लग जाते है कुछ लोग
शारीरिक संबंध के दौरान या बाद कुछ लोग रोने लगते हैं तो कुछ झल्लाने लगते या बेचैन हो जाते हैं। इसकी एक वजह तो यह है कि अगर कोई ऐसा इंसान है जो किसी से भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव होने के बाद ही अंतरंग पलों का आनंद लेता हो तो उसे रोना आ सकता है। उसे रोना आएगा अगर वह पार्टनर से भावनात्मक रुप से जुड़े नहीं हों।
हालांकि ऐसा हमेशा नहीं होता। विशेषज्ञ बताते हैं कि शारीरिक संबंध के बाद लोगों का भावुक होना उनके हार्मोन्स की वजह से हो सकता है। जब स्त्री और पुरुष संबंध बनाते हैं तो दिमाग डोपामाइन रिलीज करता है जिससे वे भावुक महसूस करते हैं। भावनाएं उस समय की परिस्थिति पर निर्भर हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
