Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दिवाली में खा लिया है कुछ ज्यादा, बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स
दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें आप खुद को चाहे कितना भी कण्ट्रोल करें, लेकिन फिर भी मिठाई, शुगरी ड्रिंक्स और फ्राईड फूड को आपके पेट तक पहुंचने का रास्ता मिल ही जाता है। फिर चाहे आप अपने घर पर हों या फिर अपने किसी रिश्तेदार के जाएं, वहां पर खुद को रोकते हुए भी काफी सारी मीठी और तली हुई आइटम्स हम खा ही लेते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि दिवाली के तुरंत बाद आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करें। हो सकता है कि दिवाली के त्योहार के बाद आपको वजन बढ़ने से लेकर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा हो। यह इसलिए है, क्योंकि अब आपकी बॉडी खुद को डिटॉक्स करना चाहती हैं। हालांकि इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। बस आप अपनी डाइट में कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स को शामिल करें। आप देखेंगे कि इन डिटॉक्स ड्रिंक्स से आपकी बॉडी के सभी विषाक्त पदार्थ आसानी से फ्लश हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में-

आंवला जूस
आंवला जूस किसी जादुई ड्रिंक से कम नहीं है। यह आपके शरीर के अतिरिक्त और अवांछित फैट को बाहर निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं, अगर दिवाली सेलिब्रेशन के कारण आपका वजन बढ़ गया है तो यह आपके वजन को भी कम करने में मदद करेगा। साथ ही इम्युन सिस्टम को भी मजबूत बनाएगा। आपको बस इतना करना है कि कुछ आंवले लें और उन्हें दस मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब उन्हें रस तैयार करने के लिए एक ग्राइंडर में ब्लेंड करें। अब आप इसे एक बार में पीने की कोशिश करें। इसके बाद कुछ देर के लिए रिलैक्स करें। आपको अपने शरीर से अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने के लिए हर दिन इस रस को पीना चाहिए और अपने सिस्टम को डिटॉक्स करना चाहिए।

हॉट नींबू अदरक जूस
दिवाली में उल्टा सीधा खाने का सबसे बुरा प्रभाव पाचन पर पड़ता है। ऐसे में यह डिटॉक्स ड्रिंक बेहद ही लाभदायी है। नींबू डाइजेशन में मदद करता है, रक्त को शुद्ध करता है, विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है। वहीं, अदरक की रूट्स प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करती है। इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए दो कप गर्म पानी लेकर उसमें नींबू का रस, अदरक रूट्स का रस और 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। इसके बाद इसे गरमा-गरम पीएं।

खीरे का डिटॉक्स ड्रिंक
अगर आप बेहद ही स्वादिष्ट तरीके से अपनी बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो ऐसे में इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाकर पीएं। दरअसल, खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि अदरक पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है और यह किसी भी तरह के पाचन तंत्र के मुद्दों में मदद कर सकता है। इसके लिए एक कांच के जग में पानी लेकर उसमें खीरे के 3-5 स्लाइस, एक नींबू का रस, अदरक, व कुछ पुदीने की पत्तियां शामिल करें। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह सबसे पहले आप इसे छानकर पीएं।

शहद और दालचीनी की चाय
इस डिटॉक्स ड्रिंक के लिए आप एक कप उबले हुए पानी में 1/2 चम्मच दालचीनी लें। इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर इसमें 1 चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। सुबह नाश्ते से लगभग आधा घंटा पहले पिएं। यकीन मानिए कुछ दिनों तक इस डिटॉक्स ड्रिंक के सेवन से आप बेहद लाइट और एक्टिव महसूस करेंगे।

अनार और चुकंदर का डिटॉक्स ड्रिंक
यह एक आयुर्वेदिक डिटॉक्स ड्रिंक है जो आपके लिए यकीनन एक बेहतरीन ऑप्शन है। दरअसल, चुकंदर का जूस एक बेहतरीन क्लींजर है और आपको डिटॉक्स करने में मदद करता है। वहीं, अनार आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है। इसके लिए एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसमें से ताजा जेल निकालें। अब एक ब्लेंडर का जार लें और उसमें आधा कप कटा हुआ चुकंदर, 2 कप अनार का रस डालकर ब्लेंड करें। अब इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। आखिरी में आप थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डालकर पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
