Latest Updates
-
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा
रणवीर सिंह की एनर्जी का राज है ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, जानें क्या खाते हैं वो
जब बात हेल्दी लाइफस्टाइल की होती है तो इसके लिए स्ट्रिक्ट रुटीन और अनुशासित खानपान की आदतें होनी जरुरी होती हैं। और हमारे यहां बॉलीवुड सेलिब्रेटी रोजाना पिक्चर परफेक्ट दिखने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार फिट रहने के लिए सुबह की शुरुआत एक हेल्दी और फिलिंग के साथ होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ सोचना है बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का। इसलिए वो भी अपनी सुबह की शुरुआत कुछ ऐसे ही करते हैं। खैर हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया कि वो नाश्ते में क्या खाते हैं। देखिए वह नाश्ते में क्या खाते हैं।

ये होता है रणवीर का नाश्ता
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक एटीट्यूट के वजह से चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर "आस्क मी एनीथिंग" को होस्ट किया था और यहीं पर उन्होंने बताया कि उन्होंने बुधवार की सुबह अपने नाश्ते में क्या खाया था, और मेनू लंबा था! स्टोरी पोस्ट के अनुसार, वह दिन की शुरुआत एक कटोरी जई से करते हैं, जो130 ग्राम होता है, जिसमें 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स होते हैं। फिर वह एक डिटॉक्स ड्रिंक के साथ-साथ इम्युनिटी-बूस्टिंग शॉट्स का आनंद लेते हैं। फिर नाश्ते के लिए उन्हें जो आखिरी चीज मिलती है, वह है प्रोबायोटिक ड्रिंक और शिलाजीत - अश्वगंधा खजूर के गोले।
सुबह हेल्दी नाश्ता करने का फायदा
विशेषज्ञों की माने तो नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और दिन भर की कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह आपको डेयरी, अनाज और फलों जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों से कुछ विटामिन और पोषक तत्व प्राप्त करने का मौका भी देता है। अध्ययनों के अनुसार, फाइबर और कार्ब्स से भरपूर एक स्वस्थ नाश्ता बेहतर याददाश्त और एकाग्रता में मदद करता है, "खराब" एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, और मधुमेह, हृदय रोग और अधिक वजन होने की संभावना को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
