Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
इन कारणों को जानने के बाद आप भी गर्मी में शुरू कर देंगे शहतूत खाना
गर्मी के मौसम में आमतौर पर लोग तरबूज, खरबूजा या आम आदि खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी ऐसे कई फल होते हैं, जिन्हें अमूमन नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन वास्तव में यह गर्मियों के दिनों में काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है शहतूत। शहतूत सबसे अच्छा विटामिन शॉट है जिसे आप इस मौसम में प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए ले सकते हैं।

इस मौसम में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना या फिर मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करना बेहद आवश्यक हो जाता है। इन्हीं फलों में आपको शहतूत को भी अवश्य शामिल करना चाहिए। यहां तक कि न्यूट्रिशनिस्ट भी इसे खाने की सलाह देते हैं। जी हां, हाल ही में सेलिबिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शहतूत खाने के कुछ फायदों के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
आंखों के स्वास्थ्य में सुधार
पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर बताती हैं कि यह फल दुनिया के हमारे हिस्से में हर जगह प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि, शहतूत के कई लाभों के बारे में बहुत कम जानकारी है जो इसे “सुपर हेल्दी“ और “अनमोल“ बनाते हैं। रुजुता दिवेकर के अनुसार, आज के समय में हम स्क्रीन के सामने काफी समय बिताते हैं। इससे आंखों में थकान और सूखापन हो सकता है। शहतूत में आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैरोटीन और ज़ेक्सैन्थिन होता है।
बेहतर इम्युन सिस्टम
इस मौसम में अक्सर लोगों को फ्लू और कंजेशन की समस्या होती है। लेकिन यह सबसे अच्छा विटामिन शॉट है जिसे आप अपने प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए ले सकते हैं। यह आपको इस मौसम में फ्लू और कंजेशन से मुक्त रखने में मदद करता है।
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है
शहतूत के सेवन का एक लाभ यह भी है कि यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। रुजुता दिवेकर के अनुसार, अगर आप आप अपना वजन कम करना चाहते हैं लेकिन फूला हुआ महसूस करते रहते हैं, तो ऐसे में आपको शहतूत का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह पाचन में सुधार करता है और इसमें एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications