Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
कोरोना वायरस से बचाव के लिए यात्रा के दौरान बरतें सावधानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ करॉन वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। हालांकि अभी तक इस वायरस को लेकर कयास लगाएं जा रहे थे कि यह एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमित नहीं होता है। लेकिन हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा था कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से एक-दूसरे के साथ चीजें शेयर करने से करॉन वायरस के फैलने की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि अब चीन की तरफ से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह वायरस ह्यूमन टु ह्यूमन ट्रांसफर होता है। यहां बात करते हैं उन बातों के बारे में जो आपको यात्रा के दौरान ध्यान रखनी चाहिए...
इस वायरस के फैलने से संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परामर्श जारी करते हुए देशवासियों को सुझाव दिया गया है कि अगर आप किसी भी कारण चीन की यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां सी-फूड और मीट का सेवन करने से बचें। खेतों और मीट मंडियों में ना जाएं।

सी फूड खाने से बचे
लेकिन एक बात जो इस वायरस के बारे में बहुत क्लियर है कि यह मीट और खासतौर पर सी-फूड खाने से संबंधित है। वैज्ञानिकों की तरफ से कहा गया है कि यह आमतौर पर पशुओं में पाया जाने वाला वायरस है लेकिन अब यह मनुष्य से मनुष्य में भी संचारित हो रहा है। इसलिए देश के बाहर जानेवाले और देश में रहनेवाले लोगों को भी सी-फूड फिलहाल ना खाने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर उन लोगों को जो समुद्री तटों से जुड़े एरियाज में रहते हैं।
- जितना संभव हो सके किसी भी देश की यात्रा करने के दौरान मीट खाने से बचें और कच्चा या अधपका मीट तो बिल्कुल भी ना खाएं।
- यात्रा के दौरान बीमार लोगों से संपर्क ना बढ़ाएं। अगर किसी को जुकाम, खासी, फीवर, नाक बहना जैसी दिक्कतें हैं तो ऐसे यात्रियों से दूरी बनाकर रखें।
- जो लोग कोल्ड और फीवर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, सतर्कता बरतते हुए वे यात्रा करने से बचें। अगर यात्रा करनी ही पड़े मास्क पहनें और खाने-पीने से संबंधी सावधानियां जरूर बरतें।
- जो लोग खासतौर पर चीन की यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए किसी भी चीज को छूने या यूज करने के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है। साथ ही सहयात्रियों के साथ खाना-पीना शेयर करने से बचें। खांसते या छींकते हुए मुंह पर रुमाल रखें। हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
