Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weight Loss: 92 से 81 किलो की हुई समीरा रेड्डी, इंटरमिटेंट फास्टिंग और इन सिम्पल तरीको से कम किया 11 किलो
अभिनेत्री समीरा रेड्डी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन गई हैं। फैंस के लिए आए दिन वो कोई न कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने वेटलॉस की फोटो शेयर की हैं। जिसमें समीरा के कुछ दिनों पहले और अभी के कुछ फोटोज़ हैं। इन दोनों फोटोज़ में उनकी फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रही हैं। समीरा ने बताया है कि वे 92 किलो की थीं और होम एक्सरसाइज से 11 किलो वजन कम (Weight Loss) किया है। इसके लिए समीरा ने खास डाइट प्लान और एक्सरसाइज को फॉलो किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैट टू फिट होने के सीक्रेट को भी शेयर किया है।

हेल्दी होना है जरुरी
समीरा ने बताया कि वेटलॉस से ज्यादा जरूरी उनके लिए जितना हेल्दी रहना है। उन्होंने आगे बताया कि पहले वो 92 किलो थी अब करीब 81 किलो हैं। उन्होंने बताया कि वजन कम करने के लिए सबसे पहली चीज होती है सेल्फ मोटिवेशन। यही नहीं, फिट बने रहने के लिए आपको मानसिक रूप से स्ट्रेस फ्री और सेल्फ लव का भाव होना भी चाहिए, जो मेडिटेशन से आता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग से किया वेटलॉस
समीरा ने अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से उन्होंने अपना वेटलॉस किया हैं। ऐसा करने से रात को लगने वाली भूख पर उन्होंने काबू पाया। आपको बता दें कि इस फास्टिंग में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा पर ज्यादा और कॉर्ब्स की मात्रा पर कम फोकस किया जाता है ताकि शरीर का वजन कम हो सके। इस फास्टिंग में आपको 12 से 15 घंटे कुछ नहीं खाना होता है।

समीरा ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के दौरान कुछ बातों का फॉलो किया जैसे :
1. मैं फोकस खो देती हूं लेकिन मैं जागरूक हूं इसलिए तुरंत ट्रैक पर वापस आ जाती हूं।
2. इंटरमिटेड फास्टिंग करने से लेट नाइट स्नैक्स करने की आदत में सुधार आई।
3. मैं बहुत सारे आतंरिक कार्य करती हूं ताकि नकरात्मक विचारों से दूर रहने के साथ ही अपने शरीर पर ध्यान दू और खुश रहूं।
4. कोई भी एक खेल चुनें। जो आपके फिटनेस को मजेदार बनाने में मदद करें।
5. दोस्त के साथ एक पार्टनर चुनें जो हर हफ्ते आपकी प्रगति की जांच करता है।
6. यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करें।
7. तुरंत वजन कम करने का लक्ष्य न रखें।
8. अंत में स्वयं से घृणा न करें।
9. तनाव लेने से बचें "पिछले एक साल में मेरी फिटनेस दोस्त बने रहने के लिए धन्यवाद। आगे बढ़ने और इसे आपके साथ जारी रखने के लिए पूर्ण दृढ़ संकल्प के लिए तत्पर हूं," उसने निष्कर्ष निकाला।



Click it and Unblock the Notifications
