Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन फलों के बीजों को खाने से बिगड़ सकती है तबीयत, जहर से कम नहीं होते हैं इनके बीज
अक्सर हम सुनते हैं कि फल-सब्जियों से ज्यादा उनके बीज सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। लोग इन्हें सुपरफूड मानते हैं, इसलिए यह कहा जाता है कि कभी भी फलों के बीज फेंकने नहीं चाहिए। इतना ही नहीं, हेल्थ कॉन्शियस लोग अक्सर अपने दिन की शुरुआत ही फलों के बीज से करना पसंद करते हैं। यकीनन विभिन्न फल-सब्जियों के बीजों की मदद से आप अपनी डाइट में कई तरह के पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप हर तरह के फल-सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
जी हां, ऐसे कुछ बीज भी होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। अगर इन बीजों का सेवन कर लिया जाए, तो यह ना केवल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बनते हैं, बल्कि कभी-कभी इनके सेवन से व्यक्ति को अपनी जान तक गंवानी पड़ सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसानी से मिलने वाले बीजों के बारे में बता रहे हैं-

सेब के बीज
ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति अगर प्रतिदिन एक सेब का सेवन करता है, तो इससे वह कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकता है। लेकिन सिर्फ सेब ही आपकी सेहत का साथी है, उसके बीज नहीं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन सेब के बीज जहरीले होते हैं। दरअसल, उनमें एमिग्डालिन नामक एक यौगिक होता है। जब आप सेब के बीज खाते और चबाते हैं, तो यह यौगिक हाइड्रोजन साइनाइड छोड़ता है, एक रसायन जो मौत का कारण भी बन सकता है। हालांकि, ऐसा तभी होता है जब आप लगभग 1.52 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम हाइड्रोजन साइनाइड का सेवन करते हैं। इसलिए, अगर आपके मुंह में एक या दो बीज गलती से चले गए हैं, तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

लीची के बीज
गर्मियों के मौसम में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसने लीची का सेवन ना किया हो। लीची खाने में तो बेहद स्वादिष्ट होती है, लेकिन आपको इसके बीज से थोड़ी दूरी बनानी चाहिए। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे विषाक्त पदार्थ होते हैं जो मानव शरीर के लिए जहरीले होते हैं। इतना ही नहीं, कई अध्ययनों से यह भी पता चला है कि लीची के बीजों में एक निश्चित प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं।

टमाटर के बीज
टमाटर को भारतीय घरों में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर के छोटे बीज कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। कुछ अध्ययन बताते हैं कि टमाटर के बीज खाने से गुर्दे में पथरी हो सकती है। ऐसा टमाटर के बीजों में ऑक्सालेट की उपस्थिति के कारण होता है जो इन पत्थरों के निर्माण में मदद करता है। हालांकि, ऐसा टमाटर के बीज को बड़ी मात्रा में खाने के कारण होता है।

अन्य बीज
इन फल-सब्जियों के अलावा भी अन्य कई बीज होते हैं, जो सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। मसलन, खुबानी, आलूबुखारा, चेरी और आड़ू आदि के बीज खाने से बचना चाहिए। ये फल सायनोजेनिक यौगिकों से भरपूर होते हैं। इसलिए, जब भी आप इनमें से किसी भी फल का सेवन करें, तो सुनिश्चित करें कि उनके बीज न खाएं, क्योंकि वे आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
