Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कोरोना वैक्सीन के बाद शराब पी सकते हैं, जानें विशेषज्ञों की राय
नियाभर में कोविड वैक्सीनेशन के अभियान की शुरुआत हो चुकी है। कई देशों में वैक्सीनेशन ड्राइव का पहला चरण भी लगभग पूरा होने वाला है। भारत में भी पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। कुछ अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं तो कुछ लोग अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष निकाल रहे हैं। ऐसे में एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि क्या शराब पीने से वैक्सीन की क्षमता पर कोई असर होता है या ऐसा करने से कोई दुष्प्रभाव सामने आता है।

यूनाइटेड किंगडम के एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड वैक्सीन लेने से कुछ दिनों पहले से और वैक्सीन के बाद अल्कोहल से दूरी बनाना जरूरी है। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के सबसे अच्छे परिणाम के लिए आपका इम्यून सिस्टम बेहतर हालत में होना चाहिए। अगर टीकाकरण से पहले की रात आपने शराब पी है तो वैक्सीन के प्रभावी होने में परेशानी आना लाजमी है।
वहीं रूसी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इससे भी एक कदम आगे की चेतावनी दी है। रूस में स्पूतिक वी का इस्तेमाल किया जा रहा है और वैक्सीन के बेहतर परिणाम के लिए वैक्सीनेशन से दो महीने पहले शराब छोड़ने को कहा गया है।
हालांकि अमेरिकन एक्सपर्ट्स की राय इस मुद्दे पर अलग है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि जो लोग कम मात्रा में अल्कोहल लेते हैं उनपर कोई दुष्प्रभाव दिखे या फिर वैक्सीन कारगर साबित ना हो।
दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि भारी मात्रा में शराब पीने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है। जिसकी वजह से वैक्सीन को अपना प्रभाव साबित करने में मुश्किल का सामना करने की आशंका बन जाती है।
हालांकि भारत में अभी तक इसे लेकर कोई साफ गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। लेकिन अगर शराब से परहेज ही रखा जाए तो अच्छा है क्योंकि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद ही साबित होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
