Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या कोरोना पॉजिटिव लगवा सकते है वैक्सीन? जानें विशेषज्ञ की राय
देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए सरकार वैक्सीन पर जोर दे रही है। 1 मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगा सकेंगे। वहीं टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल है। वैक्सीन को लेकर एक सवाल है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित है क्या उन्हें वैक्सीन लगवाना चाहिए, क्योंकि कोरोना संक्रमण के बाद लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज बन जाती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के बाद डब एंटीबॉडी से शरीर को क्या कोई नुकसान हो सकता है चलिए जानते हैं विशेषज्ञों की राय।

कोविड से ठीक हो चुके लोगों के लिए वैक्सीन कितनी जरुरी
विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण हो जाता है उनका शरीर खुद ही वायरस के खिलाफ इम्यून रिस्पंस करता है। शरीर में खुद ही एंटीबॉडीज बनती है। ये एंटीबॉडीज दो से तीन महीने के बाद खत्म हो जाती है। कोरोना संक्रमितों को टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जल्द वैक्सीन लगवाने की जरुरत नही है। जब शरीर में बनी एंटीबॉडीज नष्ट हो जाए, जिसमें करीब तीन महीने लगते है, आप तब वैक्सिनेशन करा सकते हैं। क्योंकि संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज और वैक्सीन का प्रभाव एक जैसा ही होता है, बस खुद बनी एंटीबॉडीज शरीर में लंबे समय तक नहीं रहती हैं। वैक्सीन लगवाना बहुत जरुरी है, वैक्सीन जरुर लगवाएं।

वैक्सीन लेने के बाद क्या कोई परेशानी हो सकती है
वैक्सीन लगाने के कुछ साइड इफेक्टस होते है। वैक्सीन के पहले डोज लेने के बाद हल्का बुखार, कमजोरी और शरीर में दर्द होता है। ये दिक्कतें एक दो दिन में ठीक हो जाते है। इसके अलावा वैकसीन का कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिला है।

वैक्सीन लेने के बाद ये सावधानी बरतें
वैक्सीन लगवाने के बाद लोग निडर हो जाते है लेकिन वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित होने का डर बना रहता है। ऐसे में मास्क का इस्तेमाल करें। वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद कोरोना का खतर काफी कम हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी आप सावधानी बरतें। वैक्सीन लगवाने के बाद भी आप मास्क का इस्तेमाल करें क्योंकि अगर आप सावधानियां नहीं बरतेंगे तो जिन लोगों को टीका नहीं लगा उन्हें आप संक्रमित कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
