Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज
मिलावटी चावल खाने से बचें, FSSAI ने बताया पकड़ने का ये एक ट्रिक
आज के समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट करना सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। मिलावटी खाने से इसका सीधा असर हमारे स्वास्थय पर पड़ता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सही सामग्री का ही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि मिलावटी चीजों की जांच कैसे की जाए।
इस सवाल का जवाब भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने अब तक कई खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए एक आसान तरीका सुझाया है। अब हाल ही में FSSAI ने ऐसी ही एक जानकारी अपने ट्विटर पर शेयर की है। जिससे सेला चावल की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं मिलावट रोकने के इस तरीके के बारे में।

FSSAI ने शुरु किया है एक अभियान
आप शायद नहीं जानते होंगे कि FSSAI ने अब तक कई खाद्य पदार्थों के परीक्षण का तरीका ट्विटर पर साझा किया है। FSSAI ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी देने के लिए एक अनूठा अभियान शुरू किया है। FSSAI ने इसे #DectingFoodAdulterants नाम दिया है। इससे पहले हल्दी आदि के परीक्षण का तरीका भी बताया था। वहीं इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस बार सेला चावल में मिलावट को कैसे पकड़े इस बारे में भी बताया है।

सेला चावल की खासियत
आपको बता दें कि सेला चावल पूरी दुनिया में खाया जाता है। खासतौर पर भारत के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में इस चावल की खूब खपत होती है। सेला चावल को संसाधित करने से पहले, इसे भाप में पकाया जाता है और फिर मिल में भेजने से पहले सुखाया जाता है। जिससे इसकी गुणवत्ता बनी रहे और इसमें मौजूद पोषक तत्व भी बरकरार रहे। इस प्रक्रिया के माध्यम से सेला चावल लेने का केवल एक ही उद्देश्य है ताकि चावल पकाने के बाद भी यह गुण बनाए रखा जा सके।
ऐसे करें जांच
सेला राइस में हल्दी की मिलावट है या नहीं FSSAI यही जांचने की विधि बताई है। इसे FSSAI ने 'Detect Turmeric Adulteration in Sella Rice' का नाम दिया है। घबराइए मत इसे टेस्ट करने की आसान सी विधि भी FSSAI ने साझा की है जो कुछ इस प्रकार है।
- सबसे पहले एक कांच की प्लेट लें और उसमें कुछ सेला चावल डालें।
- इसके बाद इन चावलों पर भीगा हुआ चूना डाल दें।
- अगर आपका चावल शुद्ध है, तो चूने का रंग वही रहेगा।
लेकिन अगर चूने का रंग बदलकर लाल हो जाए तो इसका मतलब है कि आपका चावल मिलावटी है।
देखिए कितनी आसानी से सेला चावल की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। आप भी अपने चावल चेक करें और कमेंट करके हमें बताएं कि आपका चावल शुद्ध है या नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











