Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
देर रात तक वेब सीरीज देखने से हो सकती है नींद तबाह: रिसर्च
क्या आपको भी देर रात तक उल्लूओं की तरह जगकर नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक अध्ययन का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो सर्विस की वजह से भारतीयों की नींद में खलल पड़ रहा है। जिसकी वजह से नींद से जुड़ी अन्य बीमारियां आपको बीमार कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि नींद से जुड़ी बीमारियां आपको हो तो देर रात तक वेब सीरीज देखने की आदत बदल लें।

क्या कहता है अध्ययन?
जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखने का प्रचलन बढ़ा है तब से युवा देर रात तक जागने लगे हैं। ऐसे में इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। क्योंकि देर रात तक टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन पर बैठने की वजह से आंखें तो खराब हो ही रही हैं नींद की समस्या भी हो रही है। अब एक मोबाइल हेल्थ और फिटनेस ऐप ने इसे लेकर अध्ययन किया और बताया कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस पर वीडियो देखने से भारतीयों को नींद की समस्या हो रही है।
इसके अलावा इस अध्ययन में एक और बात सामने आई है कि देर रात तक वेब सीरीज देखने की वजह से ऑनलाइन फूड मंगाने का भी प्रचलन बढ़ गया है। इससे ज्यादा तादाद में जंक फूड का सेवन हो रहा है और वीडियो देर तक देखी जा रही हैं। ऐसे में लोगों में निष्क्रिय बैठे रहने की आदत बढ़ रही है और नींद की समस्या पैदा हो रही है। इस अध्ययन को डाइट और फिटनेस हैबिट को समझने के लिए किया गया है। अगर आप भी काफी देर तक स्क्रिन पर वक्त बिताते हैं और देर रात तक वेब सीरीज या फिल्में देखते हैं तो आपको भी स्वस्थ रहने के लिए फौरन अपनी इस आदत में बदलाव करना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
