Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
इन 4 तरीकों से अपने दिल का रखें ध्यान, 30 की उम्र के बाद भी रहेंगे हेल्दी

शरीर के सभी हिस्सों में पोषक तत्वों से भरपूर ब्लड पंप करना, पदार्थों और अपशिष्ट को हटाना, ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में दिल निस्संदेह सबसे महत्वपूर्ण अंग है। और दिल आपके शरीर के स्वास्थ्य रहने का केंद्र है। डॉक्टर्स के मुताबिक हममें से ज्यादातर लोगों का दिल 30 साल तक स्वस्थ होता है। इस उम्र तक हमारे शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। लेकिन कई लोगों को 30 साल की उम्र के बाद कई तरह की शरीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। आपने एक कहावत तो सुनी होती, हम जो कुछ भी बोते हैं, वहीं काटते भी हैं। ये कहावत इस बात पर पूरी तरह बैठती है। हम क्या खा रहे है, किस तरह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। इसपर भी निर्भर करता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर 30 साल की उम्र के बाद भी अपने दिल को स्वास्थ कैसे रख सकते हैं।

एक्सरसाइज
रोजाना एक्सरसाइज करना अपनी आदत बना में शामिल करना बहुत जरूरी है। क्योकि रोज एक्सरसाइज करने से दिल से संबंधित बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर से बचने में मदद करता है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारी होने के खतरे को भी कम करता है। एक्सरसाइज किसी भी रूप में हो सकता है, खेल, तैराकी या रोजाना वॉक करना।

पोष्टिक आहार
प्रोटीन से भरपूर आहार और कार्बोहाइड्रेट और वसा पर निर्भर रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ड्राई फ्रूट्स का स्वस्थ सेवन, दिन में पांच बार फल खाना, कम से कम नमक का अपने आहार में शामिल करना, अच्छी से पानी पीना आपके स्वास्थ और दिल दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप शराब पीते हैं को इसका सेवन न करें, या कम कर दें। इससे भी दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है। इसके साथ ही एक बार में ज्यादा खाना खाने के स्थान पर आप दिन में कई बार लेकिन थोड़ा थोड़ा खाना खाएं।

धूम्रपान छोड़े
धूम्रपान करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। धूम्रपान दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है, इससे दिल से जुड़ी कई बीमारी हो सकती है। धूम्रपान करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों के आस-पास रहने वालों को हर्ट अटैक आने की संभावना ज्यादा होती है। अगर कोई धूम्रपान करना बंद कर दें उसके बाद भी दिल से संबंधित बीमारी का खतरा कम होने में कम से कम एक साल का समय लगता है। और धूम्रपान न करने वाले लोगों को दो साल का समय लग सकता है।

हेल्थ चेकअप
किसी भी बीमारी के होने से पहले ही उसका रोकथाम बीमारी होने के बाद होने वाले इलाज से बेहतर होता है। इसलिए, जब आप 30 साल की उम्र से ज्यादा हो जाते है तो डॉक्टर भी आपको साल में कम से कम एक बार नियमित रूप से दिल और पूरे हेल्थ की जांच करवाने की सलाह देते हैं। धूम्रपान करने वालों, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर, मोटापे से ग्रस्त लोग, समय से पहले दिल की बीमारी के जोखिम का सामना कर सकते हैं। ऐसे लोगों को ह्रदय विशेषज्ञों से जरूर मिलना चाहिए। और समय समय पर अपनी जांच जरूर करानी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
