Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ज्यादा विटामिन सी खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें रोजाना कितनी डोज लेनी चाहिए
पहले न सही लेकिन कोरोनाकाल में आपने विटामिन सी का सेवन जरूर किया होगा। ज्यादातर लोग विटामिन सी के फूड सोर्सेज के बारे में भी जानते होंगे। विटामिन सी के फायदे कई हैं ये सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको ये जानकारी है कि विटामिन सी के नुकसान भी क्या होते हैं? विटामिन सी हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।
विटामिन सी अत्यधिक इस्तेमाल आपके शरीर में कई समस्याओं को जन्म दे सकता है और स्किन में ऐलर्जी भी पैदा कर सकता है इसलिए आपको इसके डोज की मात्रा के बारे में जानना जरूरी है।

शरीर को कितनी मात्रा में चाहिए Vitamin C का डोज?
अभी तक के रिसर्च के मुताबिक, रोजाना विटामिन सी का इस्तेमाल 65-90 मिलीग्राम लेने की सलाह दी जाती है। शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी की ऊपरी सीमा 2000 मिलीग्राम हर दिन होती है। वहीं आहार की मात्रा में विटामिन सी की बात करें तो एक संतरे में करीब 51 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इस तरह, दो संतरे रोजाना खाना विटामिन सी की रोजाना जरूरी खुराक के लिए काफी होता है।

बहुत ज्यादा Vitamin C सेवन के साइड-इफेक्ट्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आप हर रोज ज्यादा से ज्यादा 2000 मिलीग्राम तक विटामिन सी को कंज्यूम कर सकते हैं। इससे अधिक विटामिन सी की खुराक आपके लिए हानिकारक हो सकती है। विटामिन सी के ओवरडोज लेने पर शरीर में ये इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किडनी के लिए नुकसानदाक
विटामिन सी का ज्यादा सेवन किडनी रोग को जन्म दे सकता है। अगर विटामिन सी को ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो आयरन की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन सी की ज्यादा मात्रा से किडनी खराब होने का खतरा रहता है। बहुत अधिक विटामिन सी गुर्दे की पथरी के विकास का खतरा बढ़ सकता है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं
विटामिन सी हमारी बॉडी को कई तरह से एनर्जी प्रदान करता है इसके साथ ही ये मसल्स बिल्ड करने में भी हमारी मदद करता है, लेकिन इसके ओवरडोज से उल्टी, दस्त, गुर्दे की पथरी और पेट में ऐंठन पैदा हो सकती है। ऐसे में पेट की समस्याओं से बचने के लिए विटामिन सी का सेवन सीमित मात्रा में करें।

आयरन का ओवरलोड हो सकता है
विटामिन सी लोहे के अवशोषण को बढ़ाने के लिए जाना जाता है. यह गैर-हीम लोहे से बांध सकता है, जो पौधे के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।गैर-हीम आयरन आपके शरीर द्वारा कुशलतापूर्वक हीम आयरन के रूप में अवशोषित नहीं किया जाता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

सिरदर्द की समस्या
कई हेल्थ एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अगर विटामिन सी का ज्यादा सेवन किया जाता है तो आपको सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि विटामिन सी का सेवन जितनी जरूरत हो उतना ही सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
