Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
दांत में होने वाले दर्द को कैविटी समझकर न टाले, इन बीमारियों की तरफ करता है इशारा
दांत का दर्द हर किसी के लिए बहुत ही दर्दनाक होता है लेकिन यह आपकी ओरल हेल्थ के बारे में बताता भी है। ओरल हाइजिन का सही ध्यान ना रखने से दांतों में दर्द (Toothache reasons) होता है। लेकिन मुंह के अलावा शरीर के कुछ और हिस्सों में होने वाली बीमारियों का संकेत भी देता है दांत दर्द। यह हार्ट अटैक और साइनस जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स का एक महत्वपूर्ण लक्षण भी हो सकता है।

अक्ल दांत आते समय
जब अक्ल दांत निकलता है तो दांतों में बहुत दर्द होने लगता है। क्योंकि जब अक्ल दांत यानी विज्डम टूथ निकलने लगते है तो जिन दांतों का अलाइनमेंट गलत होता है उनमें दबाव पड़ने लगता है जिस वजह से असहनीय दर्द होने लगता है।

हार्ट अटैक:
जिस तरह सीने में दर्द को हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है। उसी तरह कुछ मामलों में दांतों का दर्द भी दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है। हार्ट डिज़िज़ के पुराने में मरीज़ों में दांत का दर्द हार्ट अटैक के लक्षण के तौर पर कई बार देखा गया है।

साइनस प्रॉब्लम
क्या आपको दांतो में एक तरफ दर्द होता है, जिसमें धकधक या थरथराहट भी महसूस होती है? यह साइनस इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। दरअसल साइनस दांतों की जड़ों के ठीक ऊपर ही मौजूद होते हैं। इसीलिए जब साइनस की समस्या होती है, तो दांतों में दर्द भी होता है।

कैविटीज़ या दांत में गड्ढे:
दांत दर्द की यह सबसे आम वजहों में से है। अचानक से अगर आपको परेशानी और दर्द महसूस होने लगे तो हो सकता है कि आपके दांतों में कैविटीज़ हो गयी हैं। दांतों में गड्ढे हो जाने या कैविटीज़ बनने पर तब ज़्यादा तकलीफ होती है, जब लोग कोई कठोर चीज़ खाने लगते हैं तो जैसे मूंगफली, चने जैसी कठोर चीज़ो के अलावा चॉकलेट या चीज़ जैसे नर्म भोजन भी कैविटीज़ होने पर आपकी परेशानी बहुत ज़्यादा बढ़ा देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications