Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गिरते बाल और बालों के गंजेपन से है परेशान, इस तिब्बती फॉर्मूले से पाएं निजात
घने काले बाल पुरुष और महिला हर किसी की खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है। लेकिन समय से पहले बाल गंजेपन और बाल झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो कम उम्र में ही बाल झड़ने या गंजेपन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो तिब्बत का ये आसान सा आर्युवेदिक इलाज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तिब्बती लोगों के घने और काले बाल देखकर आपको समझ आ ही गया होगा कि ये नुस्खा काफी कारगर होगा। अगर आप बाल घने करने के लिए कई तेल और दवा खाकर थक चुके हैं तो इस तिब्बती नुस्खे को भी आजमाकर देखिए। जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी कम बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।

ये जड़ी बूटी लें
इसके लिए आपको कुछ जड़ी बूटियों की जरूरत होगी जो थोक बाजार में पंसारी की दुकान पर आराम से मिल जाएंगी। सबसे पहले अमरबेल, आंवला और शिकाकाई तथा रीठा को 25 25 ग्राम बराबर मात्रा में खरीद कर ले आएं। पंसारी से ही आपको रतनजोत भी मिल जाएगा। आमतौर पर रतनजोत जले के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

ये करें
इन चारों को धोकर सुखा लें और बारीक पीस लें। पीसने के लिए मिक्सी का प्रयोग न करें, सिलबट्टे पर पीस लें। अब इस पाउडर में सरसों का तेल मिलाकर रख लें। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि इस तेल का रंग लाल हो गया है। अब ये तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

इस्तेमाल करें
हर तीन दिन में रात को सोने से पहले इस तेल की अच्छे से मालिश करें और एक कपड़ा सिर पर बांधकर लेट जाएं। अगले दिन सुबह सिर को अच्छे और माइल्ड शैंपू से धो लें। हो सकता है कि कुछ घंटों के लिए आपके सिर पर तेल की लाली दिखाई दे, इसके लिए जब भी संभव हो रात को ही तेल लगाएं। चंद दिनों में नियमित मालिश से आपको फर्क दिखाई देगा और बालों की संख्या बढ़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
