Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में आपकी इम्युनिटी को बूस्ट अप करेंगी यह हल्दी की ड्रिंक्स
जब गर्मी का मौसम होता है तो हम सभी तरह-तरह के पेय पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन काफी पसंद करते हैं। कोल्ड ड्रिंक आपको कुछ वक्त के लिए भले ही ठंडक का अहसास करवाएं, परंतु यह सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक होती है। इसमें चीनी व सोडा सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। तो ऐसे में आप कुछ ऐसे पेय पदार्थों को प्राथमिकता दें, जो सेहत के लिए भी लाभकारी हो।

इस स्थिति में हल्दी की मदद से बनने वाली ड्रिंक का सेवन करना एक अच्छा विचार हो सकता है। हल्दी भारतीय किचन का एक ऐसा मसाला है, जो इम्युन सिस्टम को बूस्ट अप करने में मददगार है। इस तरह यह किसी भी मौसम में आपको सेहतमंद बनाए रख सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही ठंडे, हाइड्रेटिंग, और इम्युनिटी-बूस्टिंग हल्दी से बने पेय पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद से भी भरपूर होते हैं-
हल्दी दूध पंच
गर्मी के मौसम में हल्दी से बना गर्म दूध पीना अच्छा नहीं लगता है। ऐस में आप हल्दी दूध पंच तैयार करें। यह दूध गर्म नहीं, बल्कि ठंडा-ठंडा सर्व किया जाता है। नारियल के दूध में हल्दी के साथ-साथ कोको और नटी पंच व कुचली हुई बर्फ इसे स्वाद को कई गुना बढ़ाता है। यह ताज़ा गर्मियों का पेय हल्दी और अदरक के पोषक तत्वों के साथ-साथ नारियल के दूध, दालचीनी और जायफल के स्वाद से भरपूर है।
हल्दी-अजवाइन का पानी
गर्मियों में शरीर की पानी की जरूरतें काफी बढ़ जाती हैं। लेकिन सिर्फ प्लेन पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता है। ऐसे में आप सादा पानी पीने के बजाय हल्दी और अजवायन के पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ प्यास बुझाने के लिए भी आदर्श है। हल्दी अजवाइन का पानी पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गर्मी के दिनों में अगर आपको अपच या गैस आदि की समस्या हो रही है तो यह पानी यकीनन आपको लाभ पहुंचाएगा। जब आप प्लेन पानी से हटकर एक फ्लेवर वाटर ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसे में हल्दी व अजवाइन का पानी बनाकर पीएं।

अदरक-हल्दी की स्मूदी
गर्मी में पानी के अलावा स्मूदी का सेवन भी काफी अधिक किया जाता है। ऐसे में आप अपनी स्मूदी में हल्दी को शामिल करके उसकी गुडनेस को और भी ज्यादा बढ़ाएं। इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको दूध और हल्दी के अलावा अदरक और केले की भी आवश्यकता होगी। समर में आपको इस ड्रिंक को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हेल्दी और टेस्टी दोनों है।
संतरा और हल्दी स्मूदी
अगर आपको स्मूदी में हल्का टैंगीनेस पसंद है तो ऐसे में आप संतरे का इस्तेमाल करने पर विचार करें। इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इससे आपको डबल मात्रा में इम्युनिटी बूस्टिंग बेनिफिट्स मिलते हैं। चूंकि संतरे में मौजूद विटामिन सी भी इम्युन सिस्टम पर अपना प्रभाव छोड़ता है। आप वनीला योगर्ट और वनीला एक्सट्रेक्ट की मदद से इसके स्वाद को और भी अधिक बढ़ा सकते हैं।
हल्दी-फलों की ड्रिंक
हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह के फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप कई फलों के स्वाद को एक साथ मिक्स करके सर्व करना चाहती हैं तो ऐसे में इस ड्रिंक को बनाएं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप सामान्य दूध के स्थान पर नारियल के दूध का इस्तेमाल करें। वहीं, आप अपनी पसंद के फलों जैसे सेब, केला व अनानास आदि को भी इसमें शामिल करें। अगर आप अपनी इस ड्रिंक में एक टैंगीनेस एड करना चाहती हैं तो ऐसे में आप इसमें हल्दी के साथ-साथ अदरक, दालचीनी और अलसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
