Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विश्व रक्तदाता दिवस: वजन घटाने के अलावा दिल की बीमारियों को करता है दूर, रक्तदान के हैं ये फायदे
हर साल 14 जून को विश्वभर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद नियमित रक्तदान को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाना है ताकि जरुरतमंद मरीज को समय रहते उत्तम गुणवत्ता का रक्त उपलब्धता करवाया जा सके। इस दिन उन लोगों का धन्यवाद किया जाता है जिन्होंने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया है। इस दिन उन लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है जो किसी झिझक की वजह से अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। आइए जानते हैं कि रक्तदान के खास फायदे:

वजन घटना
नियमित तौर पर रक्तदान करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है और वयस्कों की फिटनेस को बेहतर बनाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के शोधकर्ताओं के अनुसार 450 मिली लीटर रक्त दान करने से आपके शरीर की 650 कैलोरी कम हो जाती हैं। लेकिन आप इसका इस्तेमाल वजन घटाने के मकसद से बिलकुल ना करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज करने के लिए रक्तदान से पहले डॉक्टर से चेकअप जरूर करवा लें।

हेमोक्रोमैटोसिस रोकता है
रक्तदान करने से आप हेमोक्रोमैटोसिस होने के खतरे से खुद को बचा सकते हैं। हेमोक्रोमैटोसिस एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें शरीर जरूरत से ज्यादा लौह (आयरन) का अवशोषण कर लेता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की अतिरिक्त मात्रा अवशोषित नहीं होती है जो हेमोक्रोमैटोसिस से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

दिल की बीमारी के खतरे को रोकता है
नियमित रक्तदान से शरीर में लौह की एक जरूरी मात्रा शरीर में बनाए रखने में मदद मिलती है जो हृदय रोग के खतरों को कम करता है। शरीर में अत्यधिक लौह निर्माण से ऑक्सीडेटिव की क्षति हो सकती है जो वृद्धावस्था में तेजी लाने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह दिल के दौरे, स्ट्रोक आदि के खतरे से बचाता है।

जिगर और कैंसर के खतरे को कम करता है
शरीर में मौजूद लौह की अत्यधिक मात्रा का सीधा संबंध कैंसर के खतरे से है। इसीलिए रक्तदान करने से आप शरीर में एक स्वस्थ लौह की मात्रा को बनाए रख सकते हैं। जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा जिगर से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

मानसिक शांति
रक्तदान करने से आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं। चूंकि मानव रक्त का दूसरा कोई विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान करने से मानसिक शांति मिलती है। आपके रक्तदान से 3 या 4 मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। इसलिए हर स्वस्थ मनुष्य को 3 महीने के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
