Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
ट्रैवलिंग के दौरान अपनी ओरल हेल्थ का इस तरह से रखें खयाल
यात्रा के दौरान जंक फूड खाना किसे पसंद नहीं है, और जब आप बाहर होते हैं, तो आप अपने ओरल हेल्थ को अनदेखा करते हैं। जिसका नतीजा ये होता है कि घूमने के बाद जब घर वापस आते है तो दांतों का दर्द परेशान करता है। अगली बार जब आप छुट्टियों पर निकल रहे हों या मज़ेदार और एडवेंचर रोड ट्रिप के लिए जा रहे हों, तो आपको अपने दांतों को साफ़ रखने, ताज़ा सांस लेने और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही आवश्यक चीज़ें जरूर पैक करें। आप अपने बिजी लाइफ स्टाइल होने के बावजूद भी दांतों को हेल्दी और साफ रख सकते हैं।
यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने दांतों की देखभाल कर सकते हैं, जब आप ट्रेवलिंग में व्यस्त हों।

ट्रैवल साइज के अनुसार करें तैयारी
चाहे आप इन-फ्लाइट हों, बस, ट्रेन या कार में अपने दोस्तो या लव वन्स के साथ ट्रेवल कर रहे हो तो एक टूथ ब्रश हमेशा साथ में रखें। क्या आप जानते हैं यात्रा के आकार के टूथब्रश, टूथपेस्ट और फ्लॉस आसानी से उपलब्ध हैं ताकि आप अपने बैग, पर्स या कार में ले जा सकें। इससे अगले स्टॉप ओवर से पहले ताजा सांस के लिए अपने दांतों को ब्रश जरूर करें।

टूथ पिक्स
आपको अपनी ट्रेवलिंग के दौरान टूथ पिक जरूर रखें। टूथपिक आपके दांतों को साफ रखने का एक शानदार तरीका है। हम सभी के पास ये किसी भी तरह से घर पर होते हैं, या आप डिपार्टमेंटल स्टोर से एक छोटा पैक प्राप्त कर सकते हैं।

पानी
अगर आपको यात्रा के आकार का डेंटल किट नहीं मिला, तो सबसे आसान तरीका है कि आप अपने मुंह को साफ पानी से धो लें। बस ऐसे स्वाइप करें जैसे कि आप माउथवॉश का यूज कर रहे थे ताकि आपके मुंह में किसी भी जिद्दी फूड स्टफ को हटाया जा सके। भोजन के बीच अपने मुंह को साफ रखने में मदद करते हुए आप हाइड्रेटेड रहेंगे।

शुगर-फ़्री गम/मिंट
ब्रश करने और फ्लॉस करने के बीच में अपने मुंह को जितना हो सके साफ रखें, कुछ मिंट, शुगर-फ्री गम या जाइलिटोल मिंट लार को उत्तेजित करता है, जो आपके दांतों को साफ करने में मदद करेगा।

हेल्दी ब्रेकफास्ट
ट्रैवल के दौरान ये कम ही होता है कि जो भी आप खा रहे हैं वो स्वस्थ हो, लेकिन अपने होटल में आप ब्रेकफास्ट तो हेल्दी ले ही सकते हैं। कोशिश करें स्वस्थ स्नैक्स या फल लें।
अपने टूथ ब्रश को सुरक्षित रखें
जब आप यात्रा कर रहे हों, तो किसी भी बैक्टीरिया से बचने के लिए टूथब्रश पर कैप जरूर लगाएं। टूथब्रश कवर मार्केट में उपलब्ध हैं जिनमें वेंटिलेशन के लिए छेद होते हैं और ये एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जो आपके टूथब्रश को साफ रखने के लिए एक अच्छा आइडिया है। ब्रश करने के बीच हमेशा अपने टूथब्रश के ब्रिसल्स को सूखने दें।



Click it and Unblock the Notifications
