Latest Updates
-
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व
शादी की तैयारियां आपके मेंटल हेल्थ पर भी डाल रही है गलत असर, जानिए इसके संकेत

भारत में शादी और उससे जुड़ी जिम्मेदारियां आसान नहीं होती है। शादी की प्लानिंग करने में ऐसी बहुट सी चीजें होती है जो आपको खुशी से ज्यादा तनाव दे सकती है। क्योंकि शादी की तैयारियां करते समय आपको अपने वेडिंग आउटफिट के साथ ज्वैलरी पार्लर के बारे में प्लानिंग करनी होती है। मेंहदी कैसी लगवाएं, शॉपिंग कहा से करें। लड़का या लड़के के परिवार के लिए क्या तोहफा लें जो उन्हें आसानी से पसंद आ जाएं। इसके अलावा आपके मन में अपने पार्टनर के साथ अपनी लाइफ कैसे बिताएंगे इसके बारे में सोचते हैं।
कई बार आपने देखा होता होने वाले दुल्हन या दुल्हा को अपनी शादी की एक्साइटमेंट कम होने लगती है। शादी को वो तनाव जैसा समझने लगते हैं। इंडियन वेडिंग में इतना ज्यादा तनाव बढ़ जाता है कि वो अपने बड़े दिन की योजना बनाने के चक्कर में तनाव से जूझने लगते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी की योजना बनाने के चक्कर में आपका मेंटल हेल्थ किस तरह प्रभावित हो सकता है।
1. शादी की तैयारियों का नहीं ले पा रहे मजा
अपनी शादी की प्लानिंग करना काफी तनावपूर्ण हो सकता है। जिस कारण आप अपनी शादी की प्लानिंग की प्रक्रिया से नफरत भी कर सकते हैं। आपको ऐसा महसूस होने लगता है कि सभी चीजे आपको परेशान कर रही हैं जिससे आप अपनी शादी का भी लुफ्त नहीं उठा पाएंगे। ऐसे में आप शादी के फंशन शुरू होने से पहले ही अपने सारे काम समय से पहले ही खत्म करने की कोशिश करें। ताकि आप अपनी शादी का मजा ले पाएं।
2. शादी से पहले ही पार्टनर के साथ अनबन
शादी से पहले के कुछ दिन हर लड़की लड़के लिए काफी खास होती है। लेकिन शादी का तनाव आप दोनों में इतना बढ़ जाता है कि आप एक दूसरे की परेशानी समझने के स्थान पर एक दूसरे से लड़ने झगड़ने लगते हैं। लेकिन आप कोशश करें कि शादी के दिनों को अपने पार्टनर के साथ हंसते हुए और हर एक लम्हे को इंजॉय करते हुए बिताएं। शादी से पहले ही पार्टनर से अनबन आपके रिश्ते को खराब करने के साथ आपके स्पेशल डे को भी बर्बाद कर सकती है।
3. भागने का विचार अच्छा लगता है
शादी की तैयारियां करने के दौरान अधिकरतर लड़के या लड़की के मन में अपनी ही शादी से भाग जाने का ख्याल जरूर आता है। अगर आपके मन में भी अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के बिन एकांत में शादी करने की इच्छा हो रही है तो आप समझ जाएं कि आपको भी शादी का तनाव हो रहा है। ये तनाव आपके मेंटल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
