Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्या आप भी रोजाना नाश्ते में खाते हैं ब्रेड, जानें क्या होता है बॉडी पर असर...
कई लोग सुबह या शाम के नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं। वो टोस्ट या सेंडविच तैयार कर लेते हैं। कई लोग बटर के साथ ब्रेड खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्रेड ज्यादा खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करता है
रोजाना ब्रेड खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिससे डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज अपने साथ कई दूसरी बीमारियों को लेकर आता है।

लत बन जाना
ये तो आप भी मानते होंगे कि किसी भी चीज की लत बुरी ही होती है. अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट्स के अनुसार,ब्रेड खाने के दौरान लसलसे आटे में बदल जाती है। जिसे चबाना कई लोगों की लत हो जाती है।

म्यूकस की प्रॉब्लम
जो लोग रोजाना ब्रेड खाते हैं उन्हें आंव होने की आशंका बढ़ जाती है. जिससे शरीर तो कमजोर होता है ही साथ ही पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है।

पेट तो भर जाता है लेकिन पोषण नहीं मिलता
कई बार ऐसा होता है कि भूख लगने पर हम ब्रेड खा लेते हैं। इससे पेट तो भर जाता है लेकिन पोषण के नाम पर शरीर को कुछ भी नहीं मिलता। अगर आपका बच्चा भूख लगने पर हर रोज ब्रेड ही खाता है तो वो कुपोषण का शिकार हो सकता है।

कैसी ब्रेड खाना बेहतर
अगर आपको ब्रेड बहुत पसंद है तो आप होलग्रेन ब्रेड, होलव्हीट ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, Bread with flax seeds और इसी तरह की अन्य ब्रेड खा सकते हैं. पर रोज ब्रेड के नाश्ते की बजाय प्रतिदिन अलग वैरायटी का नाश्ता करें.



Click it and Unblock the Notifications
