Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नींद या एक्सरसाइज: थकान होने पर क्या चुनें आप?
कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें थकान होती है, शरीर में एनर्जी लेवल बहुत कम होने लगता है और पलंग से उठकर जिम जानें तक की हिम्मत नहीं बचती। हालांकि इस परिस्थिति में आने की वैसे तो कई वजह हो सकती हैं, जिनमें मुख्य है समय पर न सोना और इसी वजह से हम बहुत उदास से रहने लगते हैं।
ऐसे में दिमाग कहता है कि उठो, लेकिन शरीर के लिए तो आंखें खोलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। कुल मिलाकर आप ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं जिसमें आप तय नहीं कर पाते कि जिम जाएं या नहीं? एक्सरसाइज करें या नहीं? तो आइए आज जानते हैं कि व्यायाम और नींद के बीच रिश्ता क्या है और थकान की परिस्थिति में व्यायाम करने पर किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

क्या है नींद व व्यायाम के बीच रिश्ता
सबसे पहले हमारे लिए नींद और एक्सरसाइज के बीच के रिश्ते को समझना बहुत जरूरी है। हम सभी को पता है कि नींद पूरी न होने की वजह से हमें थकान, चिड़चिड़ाहट और जंक फूड खाने की इच्छा होती है। इसी वजह से हमारे काम के साथ साथ उसे करने के तरीके पर भी असर पड़ता है। आखिर नींद पूरी न होने पर थकान के बावजूद किसी तरह की एक्सरसाइज करते हैं तो हमें इन तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि
- नींद से की गई बेइमानी की वजह से कमजोरी सी महसूस होती है। साथ ही रोजमर्रा के काम के लिए भी ऊर्जा नहीं बचती।
- इसके अलावा नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़े हो जाते हैं और किसी भी तरह के व्यायाम को पूर्ण रूप से नहीं कर पाते।
- समय पर पूरी नींद न लेने की वजह से ध्यान भंग होता है और इसी के चलते किसी भी तरह के व्यायाम को करते समय चोटिल होने के संभावना ज्यादा रहती है।
- पूरी और अच्छी नींद न आना दर्शाता है कि शरीर को आराम चाहिए। ऐसे में अगर खुद पर व्यायाम करने के लिए जोर डालते हैं तो इससे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द भी हो सकता है।

बस आदत न बनाएं
अगर आप बहुत ज्यादा थके हुए हैं और जिम जाने के बजाए 1 घंटा आराम करना चाहते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। एक दिन के लिए फिक्स वर्कआउट शेड्यूल को पूरा न कर पाने में कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करेंगे तो अपनी क्षमता के अनुरूप जिम में एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे। लेकिन हां इस रूटीन को अपनी आदत बनाने से बचें। कोशिश करें और रात को जल्दी सोएं, फिर भी सुबह का जिम मिस हो जाए तो आप शाम को भी जा सकते हैं। अगर शाम को भी जिम जाने का मौका न मिलें तो कम से कम एक छोटी सी वॉक के लिए तो समय निकालना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
