Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें किस गंध से मच्छर रहते है कोसों दूर, कौनसी गंध उन्हें बुलाती है पास
मानसून आते ही मच्छरों का घर पर हमला शुरु हो जाता है। मच्छरों के काटने के बाद त्वचा पर लाल दाने और रेशेज तो हो जाते है। इसके अलावा इनके काटने से मलेरिया-डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों होने का डर रहता है। मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है। हम आपको आज एक आसान तरीका बता रहे है जिससे मच्छर आपके पास भी नहीं भटेकेंगे। मच्छरों को कुछ खास प्रकार की गंध नापसंद होती है जिसकी वजह से वो उस गंध वाली जगह पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाते है। इन गंधों की मदद से आप मच्छरों से बच सकते हैं। इसके अलावा ये भी जानें वो कौनसी गंध होती है जो मच्छरों को आकर्षित भी करती है।

लहसुन
परेशानी और चिंता बढानेवाले मच्छरों को लहसुन की गंध से नफरत होती है । रोज़ाना लहसुन का सेवन करें और इन्हें खिड़की के पास भी रखें।

नीम
नीम कई समस्याओं का हल है। मच्छरों को भगाने में भी नीम बहुत काम आते है। नीम के तेल में डूबी रूई को खिड़की के पास रखें। इसी तरह घर से बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे, मच्छर काटेंगे नहीं।

तुलसी
घर-घर में पाया जानेवाला तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखने का काम करता है। तुलसी की पत्तियों से निकाले गए तेल को स्प्रे करने से मच्छर घर से दूर रहते हैं।

लेमनग्रास
हां! लेमनग्रास के पौधे से निकाला गया सिट्रोनेला तेल मच्छरों को दूर रखने के लिए जाना जाता है। इसे एसेंशियल ऑयल का घर में थोड़ा स्प्रे करने से ये घर में दिखेंगे भी नहीं।

पुदीना
हरे पुदीने की पत्तियां मच्छरों को भगाने का काम करती हैं। परदों और खिड़कियों के पास पेपरमिंट ऑइल की बोतल रखें या इनका स्प्रे करें, मच्छरों की समस्या कम होती है।

इन चीजों की गंध से ज्यादा मच्छर होते है आकर्षित
परफ्यूम
आप मानेंगे नहीं लेकिन ये सच है कि मच्छर परफ्यूम की मीठी खुश्बू से आकर्षित होते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई वैज्ञानिक तथ्य अभी उपलब्ध नहीं हैं।

पसीना
आपको सुनकर एक बार शायद थोड़ा सा अटपटा लगेगा। लेकिन ये सच है कि मच्छर पीसने की गंध से अट्रेक्ट होते हैं। आपके शरीर में मौजूद लैक्टिक एसिड होता है वो मच्छर और कुछ खास किस्म के कीड़े-मकौड़ों को आपके प्रति आकर्षित करता है।

ओ ब्लड ग्रुप
इंस्टीट्यूट ऑफ पेस्ट कंट्रोल टेक्नोलॉजी ऑफ चिबा द्वारा किए गए शोध के अनुसार, मच्छर O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा काटते हैं। ये उनकी महक जल्दी पहचान लेते है।



Click it and Unblock the Notifications
