Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज को मैनेज करने में मदद करेंगी ये ड्रिंक्स
मेनोपॉज जिसे रजोनिवृत्ति भी कहा जाता है, अक्सर 45 की उम्र के बाद होती है। इसमें महिला का मासिक धर्म आना बंद हो जाता है। लेकिन पूर्ण रूप से मेनोपॉज से पहले महिला के शरीर में कुछ बदलाव होते हैं और उसे कई तरह की स्थितियों से गुजरना पड़ता है। जिनमें से हॉट फ्लैशेज भी एक है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिला को एकदम से बहुत अधिक गर्मी महसूस होती है और उसे एकदम से पसीना आ सकता है। इतना ही नहीं, इसके बाद उनका शरीर एकदम से ठंडा भी हो जाता है। इस दौरान महिला को घबराहट व सांस लेने में समस्या हो सकती है। इस स्थिति में महिला बहुत अधिक असहज महसूस करती है। लेकिन अगर आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन करती हैं तो इस स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

पीएं भरपूर पानी
अगर मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज को मैनेज करने के लिए ड्रिंक की बात हो तो उसमें पानी का नंबर सबसे पहले आता है। इस अवस्था में महिला को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। यह आपको ब्लोटिंग और मसल्स क्रैम्प से बचाता है। साथ ही साथ, आपके हार्मोन व मूड स्विंग को भी बैलेंस करने में मदद करता है। जब आपके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है तो ऐसे में महिला को बार-बार हॉट फ्लैशेज की समस्या नहीं होती है।

पीएं आइस्ड टी
मेनोपॉज के दौरान कई तरह की चाय जैसे जिनसेंग व ग्रीन टी आदि का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। लेकिन अगर आप हॉट फ्लैशेज की समस्या से जूझ रही हैं तो ऐसे में आपको गर्म चाय पीने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर आप आइस्ड- टी का सेवन करें। यह आपके लिए अधिक लाभदायी होगा। वहीं जब आप आइस्ड टी बनाएं तो इसमें चीनी के स्थान पर नेचुरल स्वीटनर जैसे शहद या गुड़ का इस्तेमाल करें।

पीएं टेंडर कोकोनट वाटर
हॉट फ्लैशेज को मैनेज करने में नारियल पानी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हैं। इसके अलावा, वे विशेष रूप से इलेक्ट्रोलाइट सामग्री में समृद्ध हैं जो आपकी ऊर्जा के स्तर को बैलेंस करने में मदद करते हैं। साथ ही साथ, इससे आपकी बॉडी पर कूलिंग इफेक्ट भी पड़ता है। जिससे आपकी हॉट फ्लैशेज की समस्या काफी हद तक दूर होती है।

कोकम जूस
कोकम जूस का ना केवल स्वाद लाजवाब होता है, बल्कि यह आपके शरीर को गर्मी से राहत दिलाने में मददगार है। अगर आप मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या के कारण काफी परेशान हैं, तो ऐसे में कोकम जूस का सेवन करने से यकीनन आपको फायदा होगा। कोकम में विटामिन ए, बी, सी और कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही साथ, यह आपके शरीर के तापमान को भी रेग्युलेट करने में सहायक है, जिससे आपको मदद मिल सकती है।

पीएं सब्जा सीड्स ड्रिंक
तुलसी के बीज जिन्हें सब्जा बीज भी कहा जाता है, हॉट फ्लैशेज की समस्या को मैनेज करने में मददगार है। ये मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। हॉट फ्लैशेज के कारण तनाव व एंग्जाइटी की भी परेशानी होती है, लेकिन सब्जा के बीज आपके मन को शांत करते हैं और मूड को बेहतर बनाने में मदद रते हैं। इतना ही नहीं, यह मेनोपॉज के दौरान शरीर के तापमान को कम करके हॉट फ्लैशेज की समस्या को दूर करने में प्रभावी होते हैं। आप इसे कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद दूध या दही के साथ इन्हें मिक्स करके एक स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
