Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
डेंटल कैप या टूथ क्राउन गिर जाए तो क्या करें, ये बरते सावधानियां
असली दांत खराब होने या आधा टूटने पर लोग बदसूरती से बचने के लिए अक्सर डेंटल कैप या टूथ क्राउन लगवा लेते हैं। लेकिन इन्हें लगाने से समस्या सुलझ नहीं जाती है। इन्हें लगाने के बाद इनकी मैंटेनेस भी जरुरी है। डेंटल कैप या टूथ क्राउन की सही तरीके से देखभाल करने से ये लंबे समय तक चलते हैं और दांतों की सुरक्षा करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि अचानक किसी वजह से ये गिर भी जाते हैं। ऐसे में यह एक्सपीरियंस दर्दनाक भी हो सकता है। कई बार किसी तकनीकी गड़बड़ी या चोट आदि की वजह से ऐसा हो जाता है। घर में अगर आपका डेंटल कैप या डेंटल क्राउन निकलकर गिर जाए तो जानें ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

डेंटिस्ट के पास जाए
आमतौर पर यह देखा गया है कि डेंटल कैप या क्राउन भोजन के समय या दांतों को साफ करते समय निकल जाते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने डेंटल कैप या क्राउन को ढूंढना चाहिए। इसके बाद इसे खुद से दोबारा डेंटल कैप या क्राउन लगाने के बजाय आपको डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।

गर्म पानी से साफ करें
डेंटल कैप या क्राउन गिरने के बाद इसे ढूंढकर सुरक्षित रख लेना चाहिए। किसी वजह से कैप या क्राउन के निकल जाने के बाद इसे अच्छी तरह से साफ कर लेना जरूरी होता है। क्राउन गंदा होने की स्थिति में इसे हल्के गर्म पानी से धो लेना चाहिए। इसके बाद मुंह को गर्म पानी की सहायता से अच्छी तरह से
साफ कर लेना चाहिए।

ठोस चीजें खाने से बचें
डेंटल कैप या क्रॉउन अचानक गिर गया हो तो ऐसी स्थिति में अपने दांतो को सुरक्षित रखना चाहिए। यह एक इमरजेंसी स्थिति होती है ऐसे में दोबारा से डेंटल कैप या डेंटल क्रॉउन लगवाने के बाद ही ठोस या कठोर चीजों का सेवन करना चाहिए। जिन बातों में पहले से किसी भी प्रकार की दिक्कत रही हो और उस पर डेंटल कैप या क्रॉउन लगा था उन्हें अच्छी तरह से साफ कर सुरक्षित रखना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ध्यान
डेंटल कैप या क्राउन ढीले होने की वजह से भी निकल सकते हैं। जब भी आप इस स्थिति में हो तो इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
- चिपचिपे या कठोर चीजों के सेवन से बचें।
- दांतों को बार-बार छूने से बचें।
- दांतों को ब्रश करते समय बेहद सावधानी बरतें।
- जल्द से जल्द कैप या क्राउन को दोबारा लगवाने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
