Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ये लोग गलती से भी मानसून में नहीं खाएं बैंगन, वरना जहर जितना हो सकता है खतरनाक
बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है। बैंगन में मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, एंटी-एंटीऑक्सीडेंट, कई तरह के विटामिन, सोडियम, कॉपर, पोटेशियम, जिंक, मैगनीज आदि तत्व हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
बैंगन का सेवन करना कई मायनों में सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन कई बार इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाता है। खासकर सावन माह में बैंगन को खाने से परहेज करना जरूरी होता है। आयुर्वेद में इस मौसम में इसे खाना सुरक्षित नहीं माना गया है इस सब्जी को अशुद्ध की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा आयुर्वेद में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि किसे बैंगन नहीं खाना चाहिए।

एनिमिया वाले रहे दूर
बैंगन शरीर में लौह तत्व की कमी करता है। इसलिए जिन लोगों को एनिमिया की समस्या हैं।उन्हें बैंगन खाने से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना ये शरीर में खून की कमी ला सकता है।

जिन्हें बवासीर है
इसके साथ ही अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं अथवा आपको नकसीर की समस्या है, तो बैंगन खाने से दूरियां बना लें। वरना ये आपकी सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है।

पथरी के मरीज न खाएं
इसके अलावा जिन लोगों को पथरी की समस्या हैं, उन्हें बैंगन से दूर रहना चाहिए। दरअसल, बैंगन में ओक्जेलेट पाया जाता है, जो किडनी की पथरी की समस्याओं को बढ़ा सकता है। वहीं ओक्जेलेट शरीर में कैल्शियम के अवशोषण पर भी विपरीत प्रभाव डालता है, जिसकी वजह से शरीर की हड्डियां और दांत कमजोर हो जाते हैं।

गर्भवती महिलाएं रहे दूर
बैंगन में नेनुसिन नामक तत्व होता है, जो हमारे रक्तवाहिकाओं के बनने में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये उनके बच्चे के लिए घातक साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
