Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कमोड में बैठकर करते हैं घंटों फोन का यूज, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
बदलते परिवेश में टेक्नोलॉजी का असर हमारे सामान्य जीवन में बहुत पड़ रहा है। आज बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक के हाथ में मोबाइल नजर आता है। आज मोबाइल हमारी चौथी सबसे बड़ी जरुरत बनता जा रहा है। हालात ये है कि हम एक पल के लिए भी मोबाइल को खुद से दूर नहीं होने देते हैं।
यहां तक की टॉयलेट जाते वक्त भी हम में से कई लोग मोबाइल साथ लेकर जाते हैं और वहां बैठे-बैठे इसका इस्तेमाल करते हैं ताकि टॉयलेट में आसानी से वो सोशल मीडिया में टाइम पास कर सकें। लेकिन क्या आप जानते है आपकी ये आदत आपको एक बड़ी बीमारी दे सकता है। इस बारे में एक रिसर्च सामने आई है, जानते है क्या कहती है रिसर्च इस बारे में।

57 प्रतिशत लोग टॉयलेट में यूज करते हैं मोबाइल
विशेषज्ञों की माने तो जो लोग कमोड पर बैठकर मोबाइल का खूब इस्तेमाल करते हैं, उन्हें पाइल्स होने का खतरा रहता है। इसे लेकर ब्रिटेन में हाल ही में एक सर्वे किया गया है जिसमें यह पाया गया कि 57 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कमोड पर बैठकर मोबाइल का अक्सर इस्तेमाल करते हैं और इनमें से 8 प्रतिशत ऐसे थे जिन्होंने कहा कि वह हमेशा कमोड पर बैठकर मोबाइल यूज करते हैं। इस पर डॉक्टरों ने देखा कि जो लोग कमोड पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स हैं और साथ ही पाइल्स जैसी खतरनाक बीमारी होने की भी बात सामने आयी।
देर तक कमोड पर बैठने से नसों पर पड़ता है दबाव
इस रिसर्च से ही जुड़ी ब्रिटेन की डॉ साराह जर्विस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आप कितनी देर तक फोन लेकर कमोड पर बैठे रहते हैं उस वजह से हैमरॉयड्स यानी पाइल्स या बवासीर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आप जितने ज्यादा देर तक टॉयलेट में फोन यूज करेंगे उतनी ज्यादा देर तक कमोड पर बैठे रहेंगे जिससे एनस और लोअर रेक्टम की मांसपेशियों और नसों पर प्रेशर बढ़ने लगता है और पाइल्स का खतरा बढ़ जाता है।
बढ़ जाता है पाइल्स का खतरा
अब तक कब्ज या शौच के लिए जोर लगाने पर ही पाइल्स जैसी शिकायत होती थी। लेकिन बीते कुछ साल में देखा गया है कि जो लोग कमोड पर बैठकर मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी पाइल्स की शिकायत हो रही है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
