Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
रात में क्यों नहीं खाना चाहिए तरबूज, जानें इसे खाने का सही समय
तरबूज गर्मियों में मिलने वाला फल हैं, इस फल में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से ये फल गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड और तरोताज़ा रखने में मदद करता है। तरबूज में हाई लाइकोपीन की मात्रा खूब होती है जो आपको वजन कम करने में मदद करता हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन है। यह फल आपको दिल के रोगों से दूर रखने के साथ-साथ आपकी किडनी को हेल्दी बनाता है और आपके बीपी को कंट्रोल रखता है। तरबूज गर्मियों में खूब खाए जाने वाले फलों में से एक हैं। लोग इसकी स्लाइस के अलावा इसके जूस और शेक बनाकर पीना खूब पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रात को तरबूज खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

ये है तरबूज खाने का सही समय
विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज को रात में नहीं खाना चाहिए। तरबूज में थोड़ा सा एसिड पाया जाता है, ऐसे में अगर इसे रात में खाया जाए तो हो सकता है कि इसे डाइजेस्ट करने में आपको समस्या हो। तरबूज खाने का सबसे सही समय दोपहर 12 से 1 बजे के बीच का होता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, रात में तरबूज खाने से आपको निम्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-

डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर
रात में तरबूज खाने से इसे हजम करना मुश्किल होता है। रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये भी हो सकता है कि अगले दिन आपका पेट खराब हो जाए। दिन के मुकाबले रात को हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम काफी धीमी गति से काम करता है, इसलिए रात के समय शक्कर और अम्लीय खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सिफारिश की जाती है।

वजन बढ़ सकता है
तरबूज में प्राकृतिक रूप से चीनी पाई जाती है। यहां चीनी से हमारा मतलब मिठास से है। ऐसे में हो सकता है कि हमेशा रात को इसे खाने से आपको वजन बढ़ने लगे।

ओवर डिहाड्रेशन हो सकता है
तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है जो आपको रात में लगातार बाथरूम जाने के लिए मजबूर कर सकता है। और सबसे खराब स्थिति, यह ओवर डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और यह पानी बाहर नहीं निकलता है। अधिक पानी की स्थिति से पैरों में सूजन, कमजोर गुर्दे और सोडियम की हानि हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
