Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: निर्जला एकादशी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से दें अपनों को बधाई -
Summer Special Thick Mango Lassi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रीमी और गाढ़ी लस्सी -
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज -
Nirajala Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं -
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल
क्या है एलोपीशिया एरिएटा कंडीशन, जिससे एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जेडा हैं पीड़ित?
विल स्मिथ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ते हुए देखे गए। दरअसल, क्रिस रॉक ने जब ऑस्कर के स्टेज पर विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के गिरते बालों को लेकर मजाक उड़ाया तो विल स्मिथ ने मंच पर पहुंचकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया। दरअसल जेडा को एलोपिशिया एरिएटा नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उनके सिर के बाल गिर रहे हैं। 2018 में जेडा ने सार्वजानिक तौर से अपनी इस बीमारी के बारे में खुलासा किया था। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में, आखिर क्या है एलोपीशिया एरिएटा और इसके लक्षण।
Read more at https://t.co/0VT4GGR7UQ pic.twitter.com/DxKqENRfD3 — Los Angeles Times (@latimes) March 28, 2022 '>
क्या था पूरा मामला
विल स्मिथ को 'किंग रिचर्ड' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, लेकिन ये अवॉर्ड मिलने से पहले उनका होस्ट क्रिस रॉक के साथ विवाद हो गया। विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ सेरेमनी के दौरान ऑडियंस में बैठी हुई थीं। इतने में स्टेज पर एक्टर-कॉमेडियन क्रिस रॉक ने उनके गिरते बालों का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि वो जेडा को G.I. Jane 2 में देखने के लिए बेताब हैं। दरअसल G.I. Jane में डेमी मूर का निभाया जॉर्डन ओ. नील का किरदार गंजा है। क्रिस ने जेडा की बीमारी का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें G.I Jane 2 में देखने की बात कही। यही बात विल स्मिथ को बुरी लग गई और वो आपा खो बैठे और उन्होंने मंच पर पहुंचकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। अब ये सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

क्या है एलोपिशिया एरिएटा
एलोपिशिया को ऑटोइम्यून डिसीज के अंदर रखा गया है यानी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) जब बालों पर हमला करती है और अप्रत्याशित रुप से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। यह समस्या आनुवंशिक स्थिति की वजह से होती है। जिन लोगों के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं वह एलोपिशिया एरिएटा कहते है लेकिन जिन लोगों के शरीर के बाल भी झड़ने लगते हैं उसे एलोपिशिया यूनिवर्सलिस कहते हैं।

वजह
यह तब होता है जब सफेद रक्त कोशिकाएं बालों के रोम पर हमला करती हैं जिसके परिणामस्वरूप भारी मात्रा में बाल गिरते हैं और बालों का उत्पादन धीमा हो जाता है। वैज्ञानिक एलोपेसिया एलोपिशिया एरिएटा के मुख्य कारण के बारे में अनिश्चित हैं। ऐसा कहा जाता है कि बीमारी में आनुवंशिकी कारण भी शामिल है। व्यक्ति को बीमारी होने की संभावना तब अधिक होती है जब उसके परिवार का कोई करीबी सदस्य इससे पीड़ित हो।

लक्षण
एलोपिशिया एरिएटा का सबसे अधिक दिखाई देने वाला लक्षण पैच में बालों का झड़ना है। बाल न केवल खोपड़ी से टूटते हैं बल्कि पलकों, दाढ़ी और मूंछों से भी गिरते देखे जा सकते हैं।
बालों का झड़ना हर दिन अलग-अलग होता है क्योंकि यह उन बीमारियों की मात्रा पर निर्भर करता है जिनसे आप पीड़ित हैं। बहुत से लोग के बाल वापस भी उगने लगते हैं जबकि कुछ लोगों को बालों के झड़ने का सिलसिला लगातार दिखाई देता है।
एलोपेसिया एरिटा नाखूनों और पैर की उंगलियों में सफेद धब्बे के रूप में शुरुआती लक्षण दिखाते हैं, मुड़े हुए नाखून, पतलापन और चमक का नुकसान देखा जा सकता है।

निदान
डॉक्टर माइक्रोस्कोप के तहत बालों के झड़ने की डिग्री की जांच करते हैं। यदि उन्हें बीमारी समझ में नहीं आती है, तो वे एक त्वचा बायोप्सी करते हैं, और इस ऑटोइम्यून बीमारी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट की जरुरत होती है।

इलाज
वर्तमान में एलोपीशिया एरिएटा का कोई इलाज नहीं है। उपचार के तौर पर डॉक्टर कार्टिकोस्टेरॉयड के इस्तेमाल की सलाह दे सकते हैं। यह एंटी-इंफ्लामेटरी ड्रग है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कोशिकाओं पर हमला करने से रोकती है। इसके अलावा घरेलू उपचार के तौर पर प्रभावित हिस्से में प्याज या लहसुन का रस लगाने, ग्रीन टी, बादाम का तेल, मेंहदी का तेल, शहद, या नारियल का दूध लगाने से लाभ मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications