Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
अक्ल दाढ़ क्या होती है, इसके आने पर होने वाले दर्द को दूर करने के देसी उपाय
अगर आपकी अक्ल दाढ़ आ चुकी है तो आपको इसके दर्द का अंदाजा होगा और अगर आपकी अक्ल दाढ़ अभी तक नहीं आई है तो आपको बता दें कि ये काफी दर्दभरा अनुभव होता है।
ज्यादातर लोगों की अक्ल दाढ़ (विस्डम टुथ) 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है लेकिन कई लोगों में ये 25 के बाद भी आती है। ये हमारे मुंह के सबसे आखिरी, मजबूत दांत होते हैं और सबसे अंत में आते हैं। लेकिन जब निकलते है तो इसकी वजह से मसूड़ों, कान और सिरदर्द होने लगता है। कभी-कभी तो ये दर्द इतना खतरनाक होता है कि सहन नहीं हो पाता है।

अक्ल दाढ़ निकलने के लक्षण
- मुंह के आखिरी हिस्से के मसूड़ों में दर्द होने लगता है।
- मसूड़े उभरते हुए नजर आने लगेंगे। शीशे में दिखने लगेगा कि मसूड़ों से दांत निकलने लगा है।
- जहां अक्ल दाढ़ आ रही है उस हिस्से में सूजन और दर्द महसूस होगा।

क्यों अक्ल दाढ़ आने पर होता है दर्द
जितनी जगह अक्ल दाढ़ को चाहिए उतनी नहीं मिल पाती, तो उसे आने में काफी दिक्कत होती है। यही वजह है कि मसूड़ों में दर्द होता है। इसकी वजह जब ये दांत आते हैं तो बाकी के दांतों को भी पुश करते हैं। इसके साथ ही मसूड़ों पर भी दवाब बनता है। इस वजह से दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन और असहजता की शिकायत हो जाती है। कई बार दांत मसूड़ों के नीचे ही अटक कर रह जाता है। दांत के अटके रहने के कारण ही यह सिर दर्द, मसूड़ों व दांत दर्द का कारण बन जाता है। यह दर्द सहन करने से ज्यादा होता है। इसलिए अधिकतर लोग अक्ल दाढ़ निकलवाना उचित मानते हैं।

अक्ल दाढ़ का दर्द पहुंचा सकता है नुकसान
कई डेंटिस्ट्स का मानना है कि अक्ल दाढ़ को पहले ही निकलवा लेना चाहिए। क्योंकि यह काफी समस्याओं का कारण बन सकता है। बाहर आने से पहले ही यह आसपास के टिशू को प्रभावित कर गांठ बना सकता है। इसके कारण आपके जबड़े की हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। यदि यह मसूड़ों के अंदर ही रह जाता है तो, यह आसपास के दांतों की जड़ों को खोखला करने की कोशिश कर सकता है। यदि यह थोड़ा ही बाहर आ पाया है तो इससे प्लाक और कीटाणुओं की समस्या बढ़ सकती है।

दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
लौंग
दांत के दर्द के लिए हममें से ज्यादातर लोग लौंग का इस्तेमाल करते हैं। अक्ल दाढ़ निकलने के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका anesthetic और analgesic गुण दर्द को शांत करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसका एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी इंफेक्शन नहीं होने देता है। आप चाहें तो कुछ लौंग मुंह में रख सकते हैं या फिर उसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नमक
दांत दर्द में नमक का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। ये मसूड़ों की जलन को कम करने में मददगार है इसके अलावा नमक के इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

लहसुन
लहसुन में antioxidant, antibiotic, anti-inflammatory और दूसरे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। ये मुंह के बैक्टीरिया को भी पनपने नहीं देता।

प्याज
प्याज में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और दूसरे कई गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से दांत दर्द में आराम मिलता है। ये मसूड़ों को भी इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मददगार है।

अमरूद की पत्तियां
अमरूद की पत्तियां दांत दर्द में दवा की तरह काम करती हैं। अमरूद की पत्तियों में anti-inflammatory और antimicrobial गुण भी पाया जाता है जो दांत दर्द में फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications