Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जानें फर्स्ट एड बॉक्स में क्या चीजें होनी चाहिए, मालूम होनी चाहिए पूरी जानकारी
सड़क हादसा या घर में हुई किसी दुघर्टना में फर्स्ट एड यानी प्रारम्भिक उपचार नहीं मिलने की वजह से हर साल कई लोग आप जान गंवा देते हैं। फर्स्ट एड बॉक्स घर की जरुरी चीजों में से एक होता है। हर घर में फर्स्ट एड बॉक्स होना जरुरी होता है। कई लोगों के घरों में यह किट होता ही नहीं और होता भी है, तो प्रॉपर और जरूरी चीजें नहीं होतीं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके इस सेफ्टी बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए...

बैंडेज
घाव को खुला रखने से इन्फेक्शन्स होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए घर में बैंडज जरूर रखें। मामूली कटने-छिलने पर भी बैंडज लगाकर इन्फेक्शन से बचा जा सकता है। घाव को साफ करके तुरंत लगाने के लिए सेवलॉन, डिटॉल की शीशी आदि रखें।

सेप्टिक क्रीम
कटने या छिलने पर सबसे पहले घाव को साफ पानी से धोएं। इसके बाद ही किसी एंटीसेप्टिक क्रीम या सॉल्युशन का इस्तेमाल करना सही रहेगा। एंटीसेप्टिक घाव पर बैक्टीरिया पनपने के खतरे को कम करता है। इसलिए मेडिकल एड बॉक्स में इसे जरूर रखें।

एंटासिड
बाहर का खाना, ऑयली और बासी खाना अक्सर पेट दर्द, मरोड़, कब्ज, गैस, बदहजमी जैसी कई तकलीफों का कारण होता है। इससे राहत पाने में एंटासिड की गोली बहुत मदद करेगी। ये पेट की समस्याओं से तत्काल छुटकारा दिलाती है।

इलेक्ट्रॉल
गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर शरीर में नमक व मिनरल्स की कमी हो जाती है। ऐसे में इलेक्ट्रॉल का घोल पीना बहुत ही जरूरी होता है। ये शरीर को डिहाइड्रेशन की स्थिति से बचाता है।

पेप्टो बिस्मॉल
पेट खराब होना, दस्त, उबकाई, अपच, बदहज़मी के लिए पेप्टोबिस्मॉल का इस्तेमाल किया जाता है। ईनो, पुदीन हरा, डाइजीन भी रखें। इनसे तत्काल राहत मिलती है। पेरासिटामोल, एवोमिन, कोरेक्स जैसी सामान्य दवाइयां भी काम आती है।

थर्मामीटर
घर में बच्चे व बुज़ुर्ग हों, तो थर्मोमीटर बेहद जरूरी हो जाता है। किसी अच्छी कंपनी का डिज़िटल थर्मोमीटर घर में हमेशा रखें। डिस्पोजेबल ग्लव्ज, पॉकेट मास्क, प्लास्टिक की चिमटी, एंटीसेप्टिक वाइप्स (पट्टी) व हाथ धोने का साबुन भी इस किट में रख सकते हैं।

कैंची
कैंची तो हर घर में होता है, लेकिन एक कैंची अपने फर्स्ट एड बॉक्स में भी रखें। किसी भी पट्टी या बैंड-एड को काटने के लिए आपको साफ-सुथरी कैंची की आवश्यकता पड़ती है।

एंटी एलर्जिक
त्वचा पर होने वाली खुजली व चकत्तों से राहत पाने के लिए एंटी एलर्जिक दवाएं, एंटी फगल क्रीम, एलोवीरा जैल और बर्न क्रीम रखना भी ज़रूरी है। इन दवायों के प्रयोग के बारे मे भी पूरी जानकारी लें। कटने, छिलने आदि में उपचार के लिए सोफरामाइसीन जैसे एंटी बैक्टीरियल या एंटीबॉयोटिक ऑइंटमेंट रखें।

बाम या वेपोरब
सिर दर्द, सर्दी-ज़ुकाम, हाथ-पैर और कमर दर्द के लिए बाम बहुत ही उपयोगी है। बाम इस प्रकार के दर्द से तुरंत राहत दिलाने में बहुत ही कारगर है। चाहें तो मसल क्रीम भी रखें, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव होने पर मदद मिल सके।

इन समस्या पर यूज में ले फर्स्ट एड
होम फर्स्ट एड बॉक्स का उपयोग आमतौर पर घर पर मामूली चोटों या दर्दों का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता हैं। इसके अंतर्गत निम्न इलाज शामिल किए जा सकते हैं:
- जली हुई त्वचा का इलाज करने के लिए
- मोच (Sprains)
- कट लग जाने का
- खरोंच
- थकान या तनाव
- घाव
- कीड़े के काटने या डंक मारने पर इलाज किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
