Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
इन फूड्स को भिगोकर खाने से मिलते हैं डबल हेल्थ बेनिफिट्स, जानिए इसके फायदे

हम सभी बचपन से देखते आ रहे हैं कि हमारी मम्मी अक्सर सब्जियों, फलों और अन्य खाद्य पदार्थों को अक्सर भिगोकर रखती है और फिर हमें खाने के लिए देती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें भिगो देने से उसमें मौजूद पोषक तत्वों की गुणवत्ता और ज्यादा बढ़ जाती है। जिस कारण वो सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। ये आपको एनर्जी देने के साथ आपके पाचन क्रिया को भी बनाएं रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में जिन्हें भिगोकर खाने से वो आपके हेल्थ के लिए और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है।

1. फल और सब्जियां
फल और सब्जियों में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। इसलिए फल या सब्जियों का उपयोग करने से पहले उस कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखना जरूरी है। फलों और सब्जियों को पानी में भिगोकर रखने से इसके ऊपर लगे केमिकल और बैक्टीरिया से भी छुटकारा मिल जाता है।

2. चावल
कच्चे चावल में आर्सेनिक नाम का एक केमिकल मौजूद होता है जो हमारे हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसकी वजह से दिल से जुड़ी समस्या, डायबिटीज और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन चावल पकाने से पहले उसे भिगोकर रखने से इसमें मौजूद आर्सेनिक के असर को कम किया जा सकता है। चावल को भिगोने के बाद पकाने से यह विटामिंस और मिनरल्स को अच्छे से अब्जॉर्ब्ड कर पाता है। ये आपके पाचन क्रिया को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ हेल्दी भी रखता है।

3. ड्राई फ्रूट्स
हमने अक्सर देखा है कि कई लोग अपनी डाइट में कच्चे ड्राई फूट्स को भिगोकर यूज करते हैं। दरअसल ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, पोटेशियम जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जो आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसे कुछ समय के लिए इसे भिगोकर खाने से इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं। जैसे किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जिन्हें रात भर भिगोकर रखने से आपकी पाचन क्रिया काफी अच्छी बनी रहती है। इतनी ही नहीं ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से इसके ऊपर लगा सल्फाइड हट जाता है।

4. खसखस
खसखस के बीज हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है खसखस में विटामिन बी की मात्रा पाई जाती है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इसे भिगोकर खाने से इनमें मौजूद सभी पोषक तत्व ज्यादा प्रभावी रूप से काम करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
