Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवजात शिशु में ये लक्षण हैं डाउन सिंड्रोम का संकेत, डॉक्टर से जानें क्यों होती है ये बीमारी
Down Syndrome Symptoms: डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक स्थिति है, जो बच्चे के विकास और शारीरिक बनावट दोनों को प्रभावित करती है। इसके पीछे का मुख्य कारण क्रोमोसोम में गड़बड़ी है। सामान्य बच्चों की तुलना में, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की गति धीमी रहती है। इसके अलावा, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी रहता है। डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों में जन्म के समय कुछ खास शारीरिक लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन कई बार माता-पिता इन संकेतों को सामान्य समझ लेते हैं। हालांकि, जल्दी पहचान और जांच से इलाज और देखभाल में काफी मदद मिलती है। आज इस लेख में डॉ राजेश पाठक, वरिष्ठ सलाहकार (बाल रोग एवं नवजात विज्ञान), नारायणा अस्पताल, जयपुर से जानते हैं क्या है डाउन सिंड्रोम और इसके लक्षणों में इसके बारे में विस्तार से -
डाउन सिंड्रोम क्या है?
आमतौर पर एक नॉर्मल बच्चे में क्रोमोसोम की संख्या 46 होती है, जिसमें से 23 मां के और 23 पिता के क्रोमोसोम के सेट होते हैं। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे के पास क्रोमोसोम 21 की एक अतिरिक्त कॉपी होती है। यानी डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों में की संख्या 47 होती है।

डाउन सिंड्रोम के कारण
चिकित्सकों का कहना है कि यह स्थिति किसी गलती या माता-पिता के किसी कार्य के कारण नहीं होती, बल्कि यह एक स्वाभाविक जैविक घटना है। हालांकि, गर्भधारण के समय मां की उम्र अधिक होने पर डाउन सिंड्रोम का जोखिम बढ़ जाता है। विशेष रूप से 35 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं में इसकी संभावना अधिक देखी गई है।
जन्म के समय दिखने वाले लक्षण
डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों में कुछ खास शारीरिक लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे:
चेहरा थोड़ा सपाट या चपटा दिखना
आंखों का ऊपर की ओर झुकाव
गर्दन का छोटा होना
हथेली पर एक सीधी रेखा (सिंगल पामर क्रीज)
शरीर की मांसपेशियों में ढीलापन
जन्म के समय वजन सामान्य से कम होना
सांस लेने में दिक्कत

निदान और परीक्षण
गर्भावस्था के दौरान डाउन सिंड्रोम की संभावना का पता लगाने के लिए कुछ विशेष परीक्षण उपलब्ध हैं। इनमें नॉन-इनवेसिव प्रीनेटल टेस्ट (NIPT), क्वाड स्क्रीनिंग और अल्ट्रासाउंड जांच प्रमुख हैं। अगर इन परीक्षणों में असामान्यता पाई जाती है, तो पुष्टि के लिए एमनियोसेंटेसिस या कोरियोनिक विलस सैंपलिंग (CVS) की सलाह दी जाती है। बच्चे के जन्म के बाद भी इसका पता ब्लड टेस्ट और कैरियोटाइप टेस्ट से लगाया जा सकता है।
उपचार और देखभाल
डाउन सिंड्रोम का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही देखभाल, शिक्षा और थेरेपी से बच्चे का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है।
फिजियोथेरेपी - शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है
स्पीच थेरेपी - बोलने और समझने की क्षमता बढ़ाती है
स्पेशल एजुकेशन प्रोग्राम - सीखने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है
अस्पतालों में अब ऐसे बच्चों के लिए स्पेशल टीम होती है जिसमें डॉक्टर, थेरेपिस्ट और मनोवैज्ञानिक साथ मिलकर काम करते हैं। शुरुआती प्रयासों से बच्चे के सामाजिक व्यवहार और आत्मविश्वास में बड़ा सुधार देखा गया है।
माता-पिता के लिए सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार, डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चे को अतिरिक्त प्रेम, सहयोग और धैर्य की आवश्यकता होती है। माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे चिकित्सकों की नियमित सलाह लेते रहें और बच्चे की शारीरिक जांच समय-समय पर करवाते रहें। समाज में जागरूकता बढ़ने के साथ अब ऐसे बच्चों को भी शिक्षा, रोजगार और सामान्य जीवन के अवसर मिलने लगे हैं। कई संस्थाएं और सहायता समूह इन परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
डाउन सिंड्रोम एक चिकित्सा स्थिति होने के बावजूद, यह किसी बच्चे की क्षमता या संभावनाओं को सीमित नहीं करता। सही समय पर निदान, उपचार और पारिवारिक सहयोग से प्रभावित बच्चे भी एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकते हैं। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्थिति से जुड़े मिथकों को दूर कर, समाज में अधिक संवेदनशीलता और स्वीकृति लाने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
