Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
AR Rahman Divorce: इमोशनल स्ट्रेन बना ए आर रहमान की तलाक की वजह! आखिर क्या है ये इमोशनल कंडीशन?
AR Rahman-Saira Banu Divorce Reason : म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानू ने शादी के 29 साल बाद तलाक लेकर सबको चौंका दिया हैं। लंबे समय तक दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था, अक्सर दोनों को कई मौकों पर भी एक दूसरे के साथ देखा गया है। अचानक से दोनों के तलाक लेने की वजह लोगों को समझ नहीं आई, लेकिन सायरा बानू के वकील ने इस तलाक की वजह को साफ करते हुए इसे इमोशनल स्ट्रेन बताया है।
जब से लोगों को कपल की तलाक की वजह पता चली है, तब से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इमोशनल स्ट्रेन क्या चीज है और यह कैसे तलाक की वजह बन सकता है?


क्या है इमोशनल स्ट्रेन?
जब रिलेशनशिप में तनाव बढ़ जाता है और कपल्स के बीच तालमेल नहीं बन पाता, तो इमोशनल स्ट्रेन पैदा होता है। यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि रिश्ते में उत्पन्न होने वाली मानसिक स्थिति है। जब कपल्स की पर्सनैलिटी, प्रायोरिटी और रिस्पॉन्सिबिलिटी में संतुलन नहीं होता, तब यह समस्या उभरने लगती है। किसी भी रिलेशनशिप के अलग-अलग फेज होते हैं, और कभी-कभी इमोशनल स्ट्रेन बढ़ने लगता है, जिससे रिश्ते में खटास और तनाव आ सकता है। अगर यह स्थिति बढ़ती रही, तो रिश्ते में टूटने का खतरा भी पैदा हो सकता है।
एंजायटी और डिप्रेशन दे सकता है इमोशनल स्ट्रेन
जब इमोशनल स्ट्रेन हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह मानसिक विकारों जैसे एंजायटी और डिप्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे रिश्ता प्रभावित होता है और कभी-कभी कपल्स एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय ले सकते हैं। इमोशनल स्ट्रेन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे फिजिकल, मेंटल, फाइनेंशियल और इमोशनल स्ट्रेस। इससे बचने के लिए कपल्स को एक-दूसरे को समझना और समय देना जरूरी है। इमोशनल स्ट्रेन से राहत पाने के लिए कपल थेरेपी का सहारा लिया जा सकता है, जो रिश्ते को सुधारने में मदद कर सकती है।
ऐसे बचाएं रिश्ते
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर की जरूरतों को समझना, वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना, और खुलकर बातचीत करना जरूरी है। अगर रिश्ते में भरोसा और प्यार बना रहता है, तो इमोशनल स्ट्रेन से निपटना आसान हो सकता है। यदि समस्या बनी रहे, तो साइकेट्रिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मदद ली जा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
