Latest Updates
-
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति
एक्सरसाइज स्नैकिंग क्या है? क्यों पॉपुलर हो रहा है यह नया ट्रेंड
Exercise Snacking : क्या आप अपने टाइट शेड्यूल से फिटनेस के लिए थोड़ा सा भी समय नहीं निकाल पाते हैं। अब आपकी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन भी आ गया है। समय की कमी के चलते फिटनेस को अवॉइड करने वालों के लिए एक्सरसाइज का एक नया ट्रेंड चल रहा है। यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है, जो समय की कमी से अपने फिटनेस पर फोकस नहीं कर पाते हैं।
इस ट्रेंड को फॉलो करके लोग फिट रह सकते हैं। इसका नाम एक्सरसाइज स्नैकिंग (Exercise Snacking) है। आइए जानते हैं यह एक्सरसाइज ट्रेंड कैसे आपको फिट रखता और इसकी खासियत-

इस एक्सरसाइज ट्रिक में आप किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे आप मिनी वर्कआउट भी कहते हैं। दिन में कई बार कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर एक्सरसाइज करने को एक्सरसाइज स्नैकिंग कहा जाता है। आप दिन में कामकाज से 5 से 10 मिनट निकालकर एक्सरसाइज कर सकते हैं।
क्या है एक्सरसाइज स्नैकिंग?
एक्सरसाइज स्नैकिंग शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से हार्ट और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है। यही नहीं शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल या ब्लड शुगर को कम करने में भी इसका अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 10 मिनट का समय निकालकर दो से तीन बार एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। आप कामकाज या रेस्ट से ब्रेक लेकर दिन में किसी भी समय एक्सरसाइज स्नैकिंग कर सकते हैं।
एक्सरसाइज स्नैकिंग करने के फायदे
1. एक्सरसाइज स्नैकिंग करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आप रोजाना 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज स्नैकिंग कर हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।
2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में भी एक्सरसाइज स्नैकिंग करना फायदेमंद होता है।
3. एक्सरसाइज स्नैकिंग का अभ्यास करने से तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसका अभ्यास करने से एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है।
4. ओवरआल हेल्थ को ठीक रखने में भी एक्सरसाइज स्नैकिंग का अभ्यास करना फायदेमंद होता है। रिसर्च के मुताबिक, एक्सरसाइज स्नैकिंग वर्कआउट का इतना अच्छा ऑप्शन है कि दिल और पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है। इससे डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार 10 मिनट की एक्सरसाइज स्नैकिंग भी 30 मिनट के वर्कआउट से बेहतर हो सकती है।

कैसे करें एक्सरसाइज स्नैकिंग?
एक्सरसाइज स्नैकिंग का अभ्यास आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। आप ऑफिस में डेस्क पर भी इस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। 10 मिनट खड़े होकर डेस्क पुश-अप्स, लंच के समय 10 से 15 मिनट की वाक और हल्के व्यायाम कर सकते हैं। एक्सरसाइज स्नैकिंग करते समय शरीर पर बहुत ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए। शुरुआत में हल्के व्यायाम करके आप इसे शुरू कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को इस वजह से ही एक्सरसाइज स्नेकिंग कहा जाता है ताकि आप इसे कभी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











