Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
क्या है ब्रेस्ट कैंसर और उससे बचने के उपाय
दुनिया में तेजी से फैलने वाली खतरनाक बीमारियों में से एक है ब्रेस्ट कैंसर। देशभर में लोगों को जागरूक बनाने के लिए अक्टूबर माह में ब्रेस्ट कैंसर वीक मनाया जाता है। यूं तो ब्रेस्ट कैंसर किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन खासतौर पर 40 साल की उम्र के बाद इसका खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में साल में एक बार चेकअप करवाते रहने के अलावा और भी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लोगों के दिलो दिमाग में कई तरह के भ्रम बैठे हुए हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इसके बाद एक महिला की जिंदगी नर्क बन जाती है। कुछ को लगता है कि इससे उनकी खूबसूरती खत्म हो जाती है। कई सवाल भी उठते हैं। क्या इसके बाद महिला का पति उसे स्वीकार कर पाएगा? क्या समाज में उसे वो जगह मिल पाएगी जो बीमारी से पहले थी? और भी कई ऐसी बातें इससे भी अहम बात है ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में होने वाली तकलीफ।
READ: ब्रेस्ट कैंसर से बचने के 7 उपाय
अगर आपके घर में कभी किसी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है तो समझिए कि ये आपके लिए भी चेतावनी है। क्योंकि इंसान से शरीर में कैंसर के वायरस क्रोमोसोम के साथ सफर करते हैं। हो सकता है कि कैंसर का वायरस पुरानी पीढ़ी से आपको भी मिला हो और वो हमले के लिए मौके का इंतजार कर रहा हो।
आकड़ों की मानें तो भारत में फिलाहल 22 महिलाओं में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की मरीज है। डॉक्टरों के सामने हर साल ब्रेस्ट कैंसर के तकरीबन 75 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। एक अनुमान है कि 2015 तक इस बीमारी के ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आएंगे। खास बात ये है कि गांव की महिलाओं से ज्यादा शहरी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं।अगर दुनिया की बात करें तो दुनिया भर में हर 3 मिनट पर एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो जाती है। जबकि हर 13 मिनट पर एक महिला की इस बीमारी से मौत हो जाती है।
READ: न करें अनदेखा स्तन की गांठ को
आंकड़े खौफनाक हैं। दूषित वातावरण और बिगड़ती जीवन शैली ने इस बीमारी के खतरे को और बढ़ा दिया है। ये खतरा न सिर्फ 40 की उम्र से ज्यादा की महिलाओं में बढ़ता जा रहा है बल्कि कम उम्र की महिलाओं को भी ये अपना शिकार बना रहा है। इसलिए जवान हों, अधेड़ हों या फिर बुजुर्ग महिला। खुद का खयाल रखना और इस बीमारी की ज्यादा से ज्यादा जानकारी होना ही बेहतर बचाव है। यही नहीं ब्रेस्ट कैंसर के शिकार पुरुष भी होते हैं। अमेरिका में 2009 में ब्रेस्ट कैंसर के कुल 194280 मामले सामने आए थे। जिसमें से 1 लाख 92 हजार 3 सौ 70 शिकार महिलाऐं थी तो 1 हजार 9 सौ दस शिकार पुरुष थे। इनमें से चालीस हजार 170 महिलाओं की मौत हुई तो चार सौ चालीस पुरुष भी ब्रेस्ट कैंसर से मरे।
कैंसर वाले ब्रेस्ट का इलाज पर डिपेंड करता है कि कैंसर किस हद तक बढ़ गया है। ज्यादा गंभीर स्थिति में ब्रेस्ट को पूरी तरह हटाना तक पड़ सकता है। शुरुआती स्थिति में पता चल जाने पर ब्रेस्ट के प्रभावित हिस्से को हटाकर भी काम चलाया जा सकता है। इसके लिए सर्जरी, कीमोथेरपी, रेडियो थेरपी, हॉर्मोनल थेरपी वगैरह से इलाज होता है। सर्जरी में ब्रेस्ट को पूरी तरह निकाल दिया जाता है, जबकि अन्य स्थितियों में दूसरी विधियों द्वारा इलाज किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
