Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं में हार्मोन संबंधी समस्याओं के लिए आहार
आजकल हार्मोन की समस्या बिल्कुल आम हो चुकी है। यह किसी भी महिला को कभी भी हो सकती है। तनाव भरी जिंदगी, काम का प्रेशर और हनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर शरीर को असंतुलित हार्मोन का शिकार होना पड़ जाता है। इस का परिणाम विशेष रूप से उन महिलाओं को झेलना पड़ता है जिनका हार्मोन हर महीने उनके मासिक धर्म चक्र के कारण बिगड़ा रहता है। लेनिक अच्छी खबर यह है कि आपकी इस हार्मोनल समस्या, जैसे की अनियमित पीरियड्स, क्रैम्प और हेवी ब्लीडिंग को केवल सही आहार खा कर ठीक किया जा सकता है।

खाएं ये फूड्स :
1. मैन्स्ट्रल क्रैंप के लिये कैल्शियम- पीरियड के समय दर्द होने की बहुत सारी वजहें होती हैं। इसमें मुख्य कारण तो गर्भाशय की मासपेशियों के खिचाव के ही कारण होता है। इसमें आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकती लेकिन अपने आहार में कैल्शियम शामिल करने से आपका दर्द आधा हो जाएगा। दही, दूध्ा, चीज खाने से गर्भाशय को शांत करता है।
2. हेवी ब्लीडिंग पर आयरन- महिलाओं में हेवी ब्लीडिंग होनी आम बात हो चुकी है। इसका साफ-साफ कारण है कि शरीर में आयरन बहुत ही कम मात्रा में है। यह तब भी हो सकता है, जब ओवरी में सिस्ट हो गई हो, जिसका परिणाम हार्मोन के स्तर में बढौत्तरी है। ज्यादा ब्लीडिंग होने से शरीर में आयर की मात्रा कम हो जाती है। इसलिये ऐसे आहार यानी की मटन, चिकन, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इससे कुछ महीनों के बाद आपके पीरियड्स सामान्य होने लगेंगे।
3. हॉट फ्लैश पर सूपर फूड- यदि आप रजोनिवृत्ति के नजदीक आ रहीं हैं और आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, तो आप वास्तव में जानती होगी कि हॉट फ्लैश क्या होता है। एस्ट्रोजन में अचानक गिरावट आने पर शरीर का टम्परेचर अनकंट्रोल हो जाने से आपको अजीब सा अनुभव होता होगा। मायो क्लीनिक के अनुसार, रोजाना मुठ्ठी भर फ्लैक सीड यानी सन बीज, खाने की वजह से रजोनिवृत्ति के पहले की समस्या 66 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
4. मूड में बदलाव पर आलू- मावारी के समय जो तनाव होता है उसे यह आलू ठीक कर देता है। इस दौरान दिमाग हाई हार्मोन का उत्पादन करता है जिस वजह से आप चिंतित और बेचैन महसूस करती हैं। आलू में अमीनो एसिड पाया जाता है जो उस हार्मोन को कंट्रोल करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
