Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
महावारी का दर्द दूर करने के लिये खाएं ऐसे आहार
क्या आपको पीरियड में निचले उदर में ऐंठनभरी पीड़ा होती है? आप उस दर्द को कैसे कम करती हैं? दवाई खा कर या गरम पानी की बोतल से सिकाईं कर के? इस दौरान कुछ ऐसे आहार होते हैं, जिन्हें खा कर आप इस पीड़ा से राहत पा सकती हैं। तो जितना हो सकता है दवाई से बचिये और प्राकृतिक चीज़ों को अपनाइये।
कौन से आहार खाएं-
1. गरम पेय- 1 ग्लास गरम दूध जिसमें थोड़ा सा घी मिला हुआ बहुत फायदा करता है। यह दो प्रकार से काम करता है, एक तो यह आपके शरीर में पेय पहुंचाता है और दूसरा यह दर्द से राहत दिलाता है। सबसे जरुरी बात यह कि यह आपके शरीर की कैल्शियम और आयरन की जरुरत को पूरा करता है।

2. फ्लैक्स बीज- इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जब पीरियड्स शुरु होते हैं तो प्रोस्टैग्लैडिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो कि यूट्रस की दिवार को सिकोड़ देता है। इसी सिकुड़न की वजह से आपको दर्द होता है, इसलिये इस समय आपको फ्लैक्स सीड कच्चे ही खाने चाहिये जिससे आराम मिल सके।
3. दालचीनी- आयुर्वेद के हिसाब से दालचीनी महावारी के दर्द से राहत दिला सकती है। यह बात बिल्कुल सच है क्योंकि इसमें एंटी स्पैसमोडिक गुण होते हैं, यानी की यह अकड़न को कम करती है, जिससे दर्द कम हो जाता है।
4. तुलसी और मिंट- आप एक हर्बल चाय बना सकती हैं, जिसमें तुलसी और मिंट की पत्तियों को डाल कर उबाल सकती हैं। इसके सेवन से आपको तुरंत की तुरंत राहत मिलेगी।
कौन से आहार नहीं खाने चाहिये-
1. कैफीन वाले ड्रिंक- यह एक गलत धारणा है कि एक गरम मग कॉफी दर्द से छुटकारा दिला देगी। यह आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट बना देगी और हो सकता है कि दर्द को और भी बढा दे। इसलिये चाय, कॉफी और स्मोकिंग से दूर रहें।
2. खट्टा भोजन- हमारी दादी और नानी मां का मानान है कि इस दौरान तली-भुनी और खट्टे भोजन से बहुत दूर रहना चाहिये। इससे दर्द और भी ज्यादा बढ जाता है। इसलिये अचार, चाट और नींबू मिले हुए भोजन से दूर रहना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
